पाकिस्तान में किराना हिल्स में न्यूक्लियर ठिकाने पर हमले के बाद रेडिएशन, क्या US ने भेजी टीम? अमेरिका का आया बड़ा बयान

Updated on 14-05-2025 02:06 PM
वॉशिंगटन: भारत ने उन तमाम रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में संवेदनशील परमाणु स्थलों पर बमबारी की गई थी। लेकिन सोशल मीडिया पर कई एक्सपर्ट्स बार बार दावे कर रहे हैं कि किराना हिल्स को निशाना बनाया गया है, जहां पाकिस्तान ने अपने कुछ परमाणु वारहेड्स रखे थे या फिर जहां पाकिस्तान का न्यूक्लियर ठिकाना है। दावा किया जा रहा है कि भारत की बमबारी के बाद रेडियोएक्टिव रिसाव शुरू हो गया है और अमेरिका ने रेडिएशन की जांच करने वाले अपने एक विमान को उस साइट पर भेजा है। अब अमेरिका का भी इसपर बयान आ गया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इन आरोपों पर पहली बार बयान दिया है।

दरअसल, 12 मई को एक प्रेस ब्रीफिंग में बोलते हुए भारत के एयर ऑपरेशन के महानिदेशक एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा था कि "हमने किराना हिल्स पर हमला नहीं किया है।" उसी प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि "हमें यह बताने के लिए धन्यवाद कि किराना हिल्स में परमाणु प्रतिष्ठान हैं। हमें इसकी जानकारी नहीं थी।" उन्होंने जिस अंदाज में ये बात कही थी, उससे सोशल मीडिया को और एक्टिव कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.