अमेरिका में भारतीय मूल के फोटोग्राफर पर नस्लीय हमला:LA एयरपोर्ट पर महिला ने भारतीयों को पागल कहा, एयरलाइन्स ने नो-फ्लाई लिस्ट में डाला

Updated on 03-12-2024 04:47 PM

लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर शटल बस में भारतीय मूल के अमेरिकी फोटोग्राफर परवेज तौफीक और उनके परिवार पर नस्लीय हमला किया गया। एक महिला ने तौफीक के परिवार पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा- तुम्हारा परिवार भारत से है, तुम्हें रूल्स की कोई इज्जत नहीं है... भारतीय पागल हैं।

महिला की इस हरकत पर यूनाइटेड एयरलाइन्स ने उसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब महिला ने तौफीक के बेटे पर नस्लीय टिप्पणी करना शुरू कर दिया। तौफीक ने जैसे ही इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो महिला ने मिडिल फिंगर दिखाते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया।

महिला ने कहा- तुम्हारा परिवार भारत से है, तुम्हें रूल्स की कोई इज्जत नहीं है, तुम्हें लगता है कि तुम हर किसी को धक्का दे सकते हो। तुम लोग पागल हो।

खुद को ही पीड़ित बताने लगी महिला

मामला बिगड़ता देख जब सिक्योरिटी गार्ड्स को बुलाया गया तो महिला खुद को ही पीड़ित बताने लगी।

महिला ने कहा- वह (एयरलाइन कर्मचारी) इस बात की परवाह नहीं करती कि मैं नस्लवादी हूं, तुम मेरे लिए नस्लवादी हो, मैं अमेरिकन हूं।

तौफीक ने कहा- हम भी अमेरिकन ही हैं।

जवाब में महिला कहा- तुम अमेरिकी नहीं हो। ओरिजिनली नहीं। तुम भारत से हो।

हालांकि, दूसरे पैसेंजर्स फोटोग्राफर का सपोर्ट किया। तौफीक ने घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- इस वक्त मेरा खून खौल रहा है। मैं इस पर यकीन भी नहीं कर सकता। वह मेरे बच्चों को चुप रहने के लिए कह रही थी, और मैं अपना आपा खो बैठा। मैंने कहा- तुम्हें मेरे बच्चों से इस तरह बात करने का हक नहीं है।

अमेरिका में भारतीय के खिलाफ नस्लीय हिंसा बढ़ी

अमेरिका में पिछले कुछ वक्त से भारतीयों के खिलाफ नस्लीय हिंसा में बढ़ोतरी देखी गई है। साल 2024 के शुरुआती तीन महीनों में ही भारतीय छात्रों की हत्या का आंकड़ा दहाई को पार कर गया था।

कंजर्वेटिव पार्टी ने इसे लेकर अमेरिकी संसद में सवाल भी पूछा था। जिसके जवाब में व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में इस तरह के मामले को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात कही गई थी। इंडो-अमेरिकी डेमोक्रेट लीडर और कांग्रेस मैन श्री थानेदार ने हिंदूफोबिया के खिलाफ लड़ने की बात कही थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका में घृणा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.