10 मिनट में सामान पहुंचाने की रेस, टूटी हड्डियां:Blinkit के डिलीवरी ब्वॉयज से लूट, कुत्ते ने काटा

Updated on 13-11-2025 12:51 PM
रायपुर, राजधानी रायपुर में आपके घर तक जल्द से जल्द सामान पहुंचाने वाले ब्लिंकिट के करीब 600-700 डिलीवरी ब्वॉयज हड़ताल पर चले गए है। वजह यह है कि उन पर 10 मिनट में सामान पहुंचाने कंपनी का दबाव है और पेमेंट भी कम कर दिया जा रहा है।

डिलीवरी ब्वॉयज का कहना है कि लोगों को 10 मिनट में सामान मिले इसके लिए वे तेजी से गाड़ी दौड़ाते हुए लोगों के घर पहुंचते है। इस दौरान एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही लूट और कुत्ते काटने जैसी भी घटना हो चुकी है। डिलीवरी ब्वॉयज की नाराजगी इसलिए भी है क्योंकि कंपनी से उन्हें कोई मदद नहीं मिलती।

टूटी हड्डियां, नहीं मिला मेडिकल क्लेम

संजय दीप बताते हैं - “30 जून को डिलीवरी पूरी करने के बाद मैं लौट रहा था, तभी बाइक फिसल गई। पैर फ्रैक्चर हो गया। दो हफ्ते घर पर रहना पड़ा। कंपनी को बताया तो कहा गया कि मेडिकल क्लेम मिल जाएगा, लेकिन आज तक कोई मदद नहीं मिली। उल्टा, कई बार फोन करने पर जवाब मिला - ‘आपको खुद संभालना होगा।’”

लूट के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

एक और राइडर संजय कुमार बताते हैं - “रात करीब 11 बजे डिलीवरी खत्म कर लौट रहा था, तभी पांच लोगों ने रास्ते में घेर लिया। मोबाइल और 3 हजार रुपए लूट लिए। FIR करवाई, कंपनी को भी जानकारी दी, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। एक डिलीवरी पर मुश्किल से 50-60 रुपए मिलते हैं, ऐसे में 3 हजार का नुकसान बहुत बड़ा है।”

डिलीवरी के दौरान कुत्ते ने काट लिया

एक डिलीवरी ब्वॉय बताते हैं - “मैं एक कॉलोनी में ऑर्डर देने गया था। जैसे ही गेट पर पहुंचा, कुत्ता भागकर आया और काट लिया। खून निकल आया, इंजेक्शन खुद लगवाना पड़ा। कंपनी को जानकारी दी गई लेकिन से न कोई फोन आया, न कोई पूछताछ।”

10 मिनट का टारगेट, लेकिन कोई सुरक्षा नहीं

राइडर्स का कहना है कि कंपनी उनसे '10 मिनट में डिलीवरी' पूरी करने का दबाव बनाती है। कई बार बारिश, ट्रैफिक या रात के अंधेरे में यह मुश्किल हो जाता है, लेकिन फिर भी समय सीमा तय है।

एक राइटर नीरज तांडी की पैर की हड्डियां टूट गई हैं, पिछले दो महीने से इलाज चल रहा है लेकिन कोई मदद नहीं मिली। राइडर्स का कहना है कि जब '10 मिनट में पुलिस या एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती, तो हम कैसे पहुंच सकते हैं?'

10 मिनट का टारगेट, लेकिन कोई सुरक्षा नहीं

राइडर्स का कहना है कि कंपनी उनसे '10 मिनट में डिलीवरी' पूरी करने का दबाव बनाती है। कई बार बारिश, ट्रैफिक या रात के अंधेरे में यह मुश्किल हो जाता है, लेकिन फिर भी समय सीमा तय है।

एक राइटर नीरज तांडी की पैर की हड्डियां टूट गई हैं, पिछले दो महीने से इलाज चल रहा है लेकिन कोई मदद नहीं मिली। राइडर्स का कहना है कि जब '10 मिनट में पुलिस या एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती, तो हम कैसे पहुंच सकते हैं?'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.