मोहन सरकार की उपलब्धियों पर सवाल:कांग्रेस ने कहा - बच्चे खाद की लाइन में लगे, सरकार जश्न मना रही

Updated on 13-12-2025 12:39 PM

मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित वरिष्ठ नेताओं ने सरकार की नाकामियां गिनाईं। पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री उपलब्धियां गिना रहे हैं, जबकि प्रदेश 4 लाख 75 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में डूबा है। किसानों को खाद नहीं मिल रही, बच्चे चार-चार दिन लाइन में खड़े हैं।

उन्होंने बेरोजगारी और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोज 22 बेटियों के साथ अपराध हो रहे हैं, पर सरकार जश्न मना रही है।नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- सीएम ने सौरभ शर्मा के घर मिली ईंटों की अपनी उपलिब्ध नहीं बताई। उसका क्या हुआ, जानकारी नहीं दी गई। इंदौर-भोपाल का मास्टर प्लान नहीं आने, बिजली दरों और ओबीसी आरक्षण पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कागजों में 27% ओबीसी आरक्षण है, लेकिन जमीन पर शून्य है।

सरकार से बड़े सवाल - ...क्या प्रतिमा बागरी से इस्तीफा मांग पाए सीएम

  • लोकायुक्त ने 269 आईपीएस अफसरों पर केस दर्ज किया, सरकार अनुमति क्यों नहीं दे रही?
  • लाड़ली बहनों को 1.12 लाख करोड़ मिलना था, दिया सिर्फ 43 हजार करोड़, बाकी कहां गया?
  • 10 साल में 30.13 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए, लेकिन जमीन पर सिर्फ 10% निवेश हुआ।
  • सीएम ने “इन्वेस्टर मीट” के नाम पर 11 दिन की विदेश यात्रा में 33 करोड़ खर्च किए, पर निवेश और रोजगार अब तक नहीं आया।
  • मक्का, सोयाबीन, गेहूं के लिए किसानों को उचित मूल्य क्यों नहीं दे पा रही है सरकार?
  • हर साल लगभग 17 हजार करोड़ की शराब गुजरात बॉर्डर से बाहर जाती है-किसके संरक्षण में?
  • मंत्री प्रतिमा बागरी के परिवार के सदस्य ड्रग्स के साथ पकड़े गए- क्या सीएम इस्तीफा मांग पाए?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.