सलमान के घर फायरिंग के आरोपी की आत्महत्या पर सवाल

Updated on 02-05-2024 12:59 PM

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपी अनुज थापन की पुलिस कस्टडी में कथित आत्महत्या के मामले पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। थापन के भाई अभिषेक ने दावा किया कि पुलिस ने उसकी हत्या कर दी है। वह ऐसा नहीं था, जो आत्महत्या करे। हम न्याय चाहते हैं। परिवार ने यह भी मांग की कि अनुज का पोस्टमार्टम मुंबई से बाहर कराया जाए।

मामले में मृतक के पैतृक गांव के सरपंच मनोज गोदारा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात की। उन्होंने कहा कि एक तरफ सुपरस्टार सलमान खान हैं और दूसरी तरफ मजदूर हैं। दबाव में आकर पुलिस ने उसे मार डाला और आत्महत्या का रूप दे दिया।

आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में बुधवार को आत्महत्या कर ली। थापन ने मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर के टॉयलेट में चादर से फांसी लगाई। मामले की जांच स्टेट CID को सौंपी गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 25 अप्रैल को अनुज और उसके साथी को पंजाब से हिरासत में लिया था। दोनों पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं।

आरोपी 6 दिन से मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में था
पुलिस को बुधवार को 11 बजे सुबह फांसी की जानकारी मिली। हालांकि, आरोपी अनुज के सुसाइड के समय की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उसको बेहद गंभीर हालत में सुबह पहले नजदीकी जी.टी. हॉस्पिटल ले जाया गया था। उस अस्पताल के डॉक्टर्स ने को अनुज को सीएसएमटी स्थित सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल रेफर कर किया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी अनुज थापन के सुसाइड की जांच राज्य की CID को सौंपी गई।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 25 अप्रैल को अनुज (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था। दोनों ने इस घटना के लिए हथियार मुहैया कराए थे। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं।

आत्महत्या करने वाला अनुज ट्रक हेल्पर था। वहीं दूसरा आरोपी सुभाष किसान है। दोनों आरोपियों पर पंजाब और हरियाणा में कई केस दर्ज हैं। दोनों कई सालों से लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

अनुज और सुभाष ने 15 मार्च को पनवेल में सागर पाल और विक्की गुप्ता नाम के लड़कों को दो पिस्टल डिलीवर की थीं। इन्हीं पिस्टल से विक्की और सागर ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की थी। विक्की और सागर को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया था, जबकि अनुज और सुभाष की गिरफ्तारी पंजाब में हुई थी।

6 आरोपियों पर लगीं मकोका की धाराएं
सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में आरोपियों के खिलाफ मकोका की धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा मुख्य साजिशकर्ता अनमोल बिश्वोई और लॉरेंस बिश्नोई पर भी मकोका लगाया गया है। कुल 6 आरोपियों पर मकोका लगाया गया है। मकोका लगने से अब आरोपियों की जल्दी जमानत नहीं हो सकेगी। मकोका के तहत न्यूनतम सजा 5 साल जेल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.