तालिबान-पाकिस्तान में भयंकर दुश्मनी
पाकिस्तान और तालिबान युद्ध के कगार पर हैं। अगर पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान पर कोई भी हमला किया जाता है तो तालिबान भी पूरी ताकत के साथ इसका जवाब देने को तैयार है। ऐसे में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। तालिबान ने कहा है कि वह इस्लामाबाद तक अपना सफेद झंडा फहराने की ताकत रखता है। उसने पाकिस्तान को हद में रहने और अफगानिस्तान को कमजोर समझने की भूल न करने को कहा है। वहीं, पाकिस्तान ने कहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ खुद की रक्षा के लिए हमले का हक रखता है।



