पुतिन ने ​​​​​​​हाइपरसोनिक मिसाइलें के मास प्रोडक्शन का ऑर्डर दिया:यूक्रेन पर मिसाइल दागने के अगले दिन मिलिट्री प्रमुखों से मिले

Updated on 23-11-2024 04:09 PM

रूस की नई इंटरमीडिएट मिसाइल के हमले के बाद पश्चिमी देशों में तनाव पैदा हो गया है। इसके चलते यूक्रेन और नाटो के बीच मंगलवार (26 नवंबर) को इमरजेंसी बैठक होगी। यह बैठक जेलेंस्की की अपील पर हो रही है। बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब 33 महीनों से जारी जंग में पहली बार रूस ने यूक्रेन के निप्रो शहर पर हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। वहीं, यूक्रेन ने रूस पर पश्चिमी देशों से मिले खतरनाक हथियार दागे हैं। इस बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 'ओरेश्निक' मिसाइलों की ज्यादा टेस्टिंग करने की धमकी दी है। उन्होंने रूसी मिलिट्री प्रमुखों के साथ बैठक में यह बात कही। रूस ने गुरुवार को ही यूक्रेन के निप्रो शहर पर एक इंटरमीडिएट मिसाइल को दागा था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इसे मिसाइस का टेस्ट बताया है। इस मिसाइल का नाम ओरेश्निक है।

दरअसल 18 नवंबर को बाइडेन ने यूक्रेन को रूस पर अमेरिकी हथियारों से हमला करने की मंजूरी दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष बढ़ गया है।

रूसी हमले को रोकने के लिए जेलेंस्की ने THAAD मांगा

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि रूसी मिसाइल के खतरों के बीच वे कोशिश कर रहे हैं कि मित्र देशों से अपडेटेड एयर-डिफेंस सिस्टम मिल सके। जेलेंस्की ने कहा है कि गुरुवार को निप्रो शहर पर रूस की नई बैलेस्टिक मिसाइल से हमला यह बताता है कि रूस युद्ध को और गंभीर करना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलेंस्की अमेरिकी टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) हासिल करना चाहते हैं या अपने पैट्रियट एंटी-बैलिस्टिक मिसाल डिफेंस सिस्टम को अपग्रेड करना चाहते हैं।

चीन ने दोनों पक्षों से शांति बनाने की अपील की

चीन ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में शामिल सभी पक्षों से शांत रहने, संयम बरतने और बातचीत के जरिए तनाव को कम करने की अपील की है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा दोनों पक्षों को सीजफायर के लिए बातचीत करनी चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर चीन की साफ नीति रही है। वे राजनीतिक तरीके से मामले का निपटारा करने और माहौल बिगड़ने से रोकने के समर्थक हैं।

हमले के बाद पुतिन ने देश के नाम संबोधन दिया था

पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन पर मिसाइल हमले के कुछ ही घंटे बाद देश के नाम संबोधन दिया था। उन्होंने कहा था कि पश्चिमी हमले के जवाब में रूस ने ‘नई’ इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की है। पुतिन ने कहा कि हमें उनके खिलाफ हमला करने का अधिकार है, जो हम पर हमला करते हैं।

पुतिन ने मिसाइल का नाम ‘ओरेश्निक’ बताया। उन्होंने कहा कि यह ढाई से तीन किमी प्रति सेकेंड की रफ्तार से टारगेट पर हमला करती है। पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि मॉस्को यूक्रेन की मदद करने वाले किसी भी देश के सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.