पंजाबी सिंगर तेजी कहलों को गोली मारने का दावा, रोहित गोदारा गैंग ने कहा- 3 राउंड फायरिंग की, पेट में लगी गोलियां

Updated on 22-10-2025 02:38 PM
भारत के कुख्यात गैंगस्टर्स की लड़ाई अब कनाडा तक पैर पसार चुकी है। पिछले काफी समय कनाडा में फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं और अब एक बार फिर फायरिंग हुई है। इसकी जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है और साथ ही दावा किया है कि उन्होंने एक पंजाबी सिंगर को गाली मारी है। बताया जा रहा है कि यह सिंगर तेजी कहलों हैं। उन पर कई राउंड फायरिंग करने की बात सामने आई है। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई भी कनाडा में कई बार फायरिंग करवा चुका है।

रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताया क्यों तेजी कहलों पर चलाईं गोलियां

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है, जिसमें रोहित गोदारा गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि पंजाबी सिंगर और उसके परिवार को बख्शा नहीं जाएगा। पोस्ट में रोहित गोदारा गैंग की तरफ से यह भी बताया गया है कि किस वजह से उसने सिंगर तेजी कहलों को गोली मारी। यह भी कहा कि अगर अब भी इस सिंगर को समझ नहीं आया, तो अगली बार मार देंगे।

वायरल पोस्ट में किया यह दावा


वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया है, 'राम राम सभी भाइयों को। मैं (महेन्दर_सरण_दिलाना) (राहुल_रिनाउ) (विक्की_फलवान), भाइयों जो ये कनाडा में तेजी कहलों पर गोलीबारी हुई है, वो हमने करवाई है। उसके पेट में गोलियां लगी हैं। इससे इसको समझ आया तो ठीक, नहीं तो अगली बार मार देंगे। ये हमारे दुश्मनों को पैसे फाइनेंस करता था। हथियार देता था और हमारे भाइयों की मुखबिरी करके उन पर अटैक की प्लानिंग करता था। हमारे भाइयों की तरफ देखना तो दूर की बात, अगर कोई सोचेगा भी तो वो हाल करेंगे, जो इतिहास के पन्नों में गूंजेगा।

'किसी ने भी मदद की तो... आगे-आगे देखो होता है क्या?

पोस्ट में आगे लिखा है, 'मैं आपको बता दूं कि इस गद्दार के चकर में आके किसी ने हमारे भाइयों की तरफ देखा या इसको किसी ने फाइनेंशियल सपोर्ट की और हमें पता लग गया, तो उसके घर परिवार तक को नहीं बख्शा जाएगा। उसका विनाश ही कर देंगे। ये चेतावनी सभी भाइयों और बिजनेसमैन, बिल्डर, हवाला व्यपारी और जो भी हो, किसी ने भी मदद की तो वो हमारा दुश्मन होगा। अभी तो शुरूआत हुई है। आगे-आगे देखो होता है क्या।'

कौन हैं पंजाबी सिंगर तेजी कहलों?

तेजी कहलों के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं मिल पाई, पर कुछ म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उनके काम की जानकारी दी गई है। उनका पिछला गाना साल 2022 में आया था। उनका सबसे पॉपुलर गाना 'मीठी जेल' है, जो साल 2019 में आया था। इसके अलावा उन्होंने कई और गाने गाए, जैसे कि 'झूमर', '8 कितियां', 'दो किल्ले', 'टाइम चक दे', 'जिन्ना चिर' और 'नित दा शराबी' नाम शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.