बालिका गृह के नवनिर्मित भवन में पूजन हवन

Updated on 13-07-2024 05:36 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बाल गृह बालिका के नवनिर्मित भवन में शनिवार को सत्य नारायण भगवान की कथा, पूजन, हवन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी और विधायक सत्यनारायण शर्मा ने अपने-अपने निधि से इस भवन के निर्माण के लिए क्रमशः 7 लाख और 5 लाख रुपये का योगदान दिया।

अतिशीघ्र इस नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा और नगर पंचायत माना कैम्प के अध्यक्ष संजय यादव की उपस्थिति में किया जाएगा। इस समारोह में नागरिकों की भी उपस्थिति रहेगी। माना कैम्प नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय यादव ने परिसर में नाली निर्माण और ओपन जिम की स्थापना के लिए अपनी सहमति प्रदान की है।

इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम और प्रीति निगम ने विधि विधान से पूजा और हवन किया। इस आयोजन में परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक त्रिपाठी, महासचिव चंद्रेश शाह, कोषाध्यक्ष श्रीमती इन्दिरा जैन, संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य संजीव बसन्त हुददार और धर्मेंद्र महोबिया उपस्थित थे।


इस आयोजन में परिषद के कर्मचारी पूजा मिसालवर, श्वेता सिंह, संगीता जग्गी, जितेन्द्र मिश्रा और प्रभा शेंद्रे के अतिरिक्त सभी कर्मचारी, बाल गृह और खुला आश्रय के बच्चे भी उपस्थित रहे। यह आयोजन भवन के सफल निर्माण और भविष्य में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.