केएल राहुल को सरेआम फटकार, ऋषभ पंत पर उमड़ता प्यार... संजीव गोयनका का लवी डबी रूप
Updated on
28-03-2025 01:29 PM
हैदराबाद: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए और हैदराबाद की विस्फोटक बैटिंग लाइनअप को 190 रनों पर रोक दिया। फिर निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत लखनऊ ने 23 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद यह जीत लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत के लिए बड़ी राहत लेकर आई।