जी एन एम प्रशिक्षण केंद्र में विश्व एड्स दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम

Updated on 02-12-2025 12:59 PM

महासमुंद। विश्व एड्स दिवस के अवसर में शासकीय जी.एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र महासमुंद में सोमवार को जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार तथा नोडल अधिकारी डॉ. विकास चंद्राकर, डीपीएम नीलू घृतलहरे, डॉ. छत्रपाल चंद्राकर और डॉ. घनश्याम साहू के मार्गदर्शन में किया गया।

इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम “बाधाओं को दूर करना, एड्स प्रतिक्रिया में परिवर्तन लाना“  रही। इसी थीम को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रम में एचआईवी/एड्स की रोकथाम, बचाव, उपचार और जागरूकता से जुड़ी विस्तृत जानकारी विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने एचआईवी संक्रमण के तरीकों, सुरक्षित व्यवहार, मिथक और वास्तविकताओं, तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में एचआईवी/एड्स को लेकर जागरूकता बढ़ाना, भ्रांतियों को दूर करना और युवाओं को सुरक्षित व्यवहार के प्रति प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में जी.एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  प्रशिक्षणार्थी के लिए निबंध प्रतियोगिता, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा चयनित विजेताओं को कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरित किए गए। आयोजन में आईसीटीसी स्टाफ, प्रशिक्षण केंद्र के सभी अधिकारी, प्रशिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.