पाकिस्तान में आर्मी चीफ से मिले PTI चेयरमैन:समझौते के दावे पर इमरान खान बोले- नवाज शरीफ नहीं हूं, सरकार से डील नहीं करूंगा

Updated on 17-01-2025 02:23 PM

पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी PTI के चीफ गौहर अली खान ने माना है कि उन्होंने सेना प्रमुख असीम मुनीर से मुलाकात की है। PTI के नेता लगातार इस बात से इनकार कर रहे थे।

दरअसल, इमरान खान ने गुरुवार को खुलासा कर दिया कि गौहर और जनरल मुनीर की मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि PTI लंबे समय से दूसरे पक्ष को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद गौहर ने भी माना कि सेना प्रमुख से उनकी मुलाकात हुई।

इससे पहले जिओ न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि PTI चीफ को जनरल मुनीर से मिलने के लिए सोमवार को हेलिकॉप्टर से पेशावर ले जाया गया था। जनरल मुनीर पहले से पेशावर में मौजूद थे।

इमरान खान ने समझौते को लेकर सोशल मीडिया पर कहा कि वे नवाज शरीफ नहीं हैं कि जेल से बाहर आने के लिए सरकारों से डील करेंगे। इमरान खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 8 फरवरी को ब्लैक डे मनाने को कहा है। उन्होंने इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर देने को कहा है।

पाकिस्तान में 8 फरवरी 2004 को चुनाव हुए थे। इस चुनाव से पहले इमरान खान की पार्टी से ‘बैट’ चुनाव चिन्ह छीन लिया गया था।

PTI की सरकार के साथ फिर बातचीत शुरू

गौहर ने अदियाला जेल कोर्ट रूम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने जनरल मुनीर के सामने पार्टी की सभी चिंताएं और मांगे रखी हैं। इस दौरान उनके साथ खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर भी थे।

यह तीसरा मौका था जब PTI के अधिकारी और सरकार के बीच बातचीत हुई। इसमें PTI ने मुनीर के सामने लिखित मांगे रखीं। रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही PTI के अधिकारी सरकार के और अहम नेताओं से मुलाकात करेंगे।

PTI की 2 अहम मांगे

1. 9 मई 2023 और 24 नवंबर 2024 से जुड़ी घटनाओं की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट 2 अलग-अलग एजेंसी का गठन करे।

2. PTI से जुड़े सभी राजनीतिक कैदियों को जमानत मिले, सजा कम हो।

9 मई 2023 को इमरान गिरफ्तार हुए थे, समर्थकों ने हिंसा की

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को 9 मई को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया था। इससे बौखलाए उनके समर्थकों ने उत्पात मचा दिया। उन्होंने पीएम आवास के साथ-साथ आर्मी हेडक्वाटर, सेना के कई अफसरों के घर पर हमला बोल दिया। वहां जमकर तोड़फोड़ की, वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसमें हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

24 नवंबर 2024 को इमरान खान की रिहाई के लिए इमरान खान के समर्थकों ने राजधानी इस्लामाबाद में प्रदर्शन किया था। सरकार ने इसे सख्ती से इसे दबा दिया था।

इमरान ने सरकार की शर्त मानने से इनकार किया

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान और सरकार के बीच बातचीत की कोशिशें लंबे समय से हो रही हैं। इससे पहले फौज ने अपनी कुछ शर्तें इमरान खान के सामने रखीं थीं, लेकिन इमरान खान ने उन्हें मानने से इनकार कर दिया था।

पाकिस्तानी फौज और प्रशासन इस मामले को लेकर लगातार इमरान खान पर दबाव बनाए हुए हैं कि वह उनकी शर्तों मान लें। रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि इमरान खान उनकी शर्तें मान लेते हैं तो पाकिस्तानी फौज और प्रशासन उन्हें जेल से बाहर निकलने पर राजी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.