बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध:भोपाल में आक्रोश, मिनाल शॉपिंग स्ट्रीट पर सकल हिन्दू समाज ने किया पुतला दहन

Updated on 26-12-2025 12:35 PM

पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में भोपाल में शनिवार को आक्रोश देखने को मिला। सकल हिन्दू समाज के आह्वान पर मिनाल शॉपिंग स्ट्रीट पर पुतला दहन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रही हत्याओं, धार्मिक उत्पीड़न और मानवाधिकार उल्लंघनों को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहां अल्पसंख्यक हिंदू समाज को सुरक्षा देने की मांग की। हाथों में तख्तियां लिए लोग हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो और मानवाधिकारों की रक्षा करो जैसे नारे लगाते नजर आए। पुतला दहन के जरिए प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

हिंदू परिवारों को निशाना बनाने का आरोप

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है। मंदिरों में तोड़फोड़, धार्मिक स्थलों का अपमान, जबरन पलायन और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अत्याचारों की खबरें बेहद चिंताजनक हैं और यह पूरे मानव समाज के लिए शर्मनाक स्थिति है।

सकल हिन्दू समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह केवल किसी एक देश का आंतरिक मामला नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों से जुड़ा विषय है। उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया कि वह कूटनीतिक स्तर पर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए, ताकि वहां रहने वाले हिंदू नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से भी हस्तक्षेप की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय समुदाय समय रहते हस्तक्षेप नहीं करता है, तो अल्पसंख्यक समुदाय की स्थिति और भयावह हो सकती है। उन्होंने बांग्लादेश में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.