प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से की "मन की बात"

Updated on 01-12-2025 01:43 PM
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम स्थल पर टेलीविजन पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को देखा और सुना।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में विशेष रूप से संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम, वंदेमातरम् के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों, अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण, हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी लीप इंजन एमआरओ फेसिलिटी का उद्घाटन, भारतीय नौसेना की उपलब्धियों, कृषि क्षेत्र में देश की बड़ी उपलब्धियों, कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी, इसरो की अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता, चंद्रयान-3 की सफलता, रामबन सुलाई हनी को जीआई टैग, भारत के हनी प्रोडक्शन में नये रिकार्ड, हरियाणा के कुरूक्षेत्र में महाभारत अनुभव केन्द्र, यूरोप के लातविया में यादगार गीता महोत्सव, गुजरात के नवानगर के जाम साहब महाराजा दिग्विजय सिंह के महान कार्य, नेच्युरल फार्मिंग,दक्षिण भारत में नेच्युरल फार्मिंग, काशी तमिल संगम, आईएनएस 'माहे' को भारतीय नौसेना में शामिल करना, नौसेना से जुड़े टूरिज्म, सर्दियों से जुड़े टूरिज्म, विंटर टूरिज्म, विंटर गेम्स, वैड इन इंडिया अभियान, भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों को लेकर दुनियाभर के लोगों में गहरा जुड़ाव, वोकल फॉर लोकल, भारतीय महिला टीम की आईसीसी महिला विश्व कप में जीत, टोकियो में डीफ-ओलिंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, महिला खिलाड़ियों की कबड्डी वर्ल्ड कप में जीत, वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन, महिला टीम की ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत, इन्ड्यूरेंस स्पोटर्स की नई खेल संस्कृति और 'फिट इंडिया संडेस ऑन साइकिल' आदि का उल्लेख किया।

इस अवसर पर केंद्रीय संचार और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातीय मामले श्री दुर्गादास उईके, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.