राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत को शुक्रिया कहा:कर्ज चुकाने में बहुत मदद की; भारत में रोड शो करने आ रहे मालदीव के मंत्री

Updated on 29-07-2024 02:23 PM

राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करने के लिए भारत का आभार जताया है। उन्होंने मालदीव के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और चीन दोनों देशों ने मालदीव का कर्ज चुकाने में बहुत ज्यादा मदद की है।

मुइज्जू ने उम्मीद जताई है कि भारत और मालदीव मजबूत संबंध बनाएंगे और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर जल्द दस्तखत करेंगे। मालदीव में अमेरिकी डॉलर की कमी को लेकर मुइज्जू ने कहा कि उनकी सरकार भारत और चीन के साथ करेंसी स्वैप एग्रीमेंट पर बात कर रही है।

भारत ने 'नेबर्स फर्स्ट पॉलिसी' के तहत मालदीव को 400 करोड़ रुपये की सहायता दी है। मालदीव ने इसके लिए आभार जताया और उम्मीद जताई कि भारत कर्ज के भुगतान को और आसान बनाने में मदद करेगा।

आर्थिक संकट से जूझ रहा मालदीव, IMF ने दी थी चेतावनी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ महीने पहले IMF ने मालदीव को चेतावनी दी थी कि यदि उसने आर्थिक नीति में बदलाव नहीं किए तो कर्ज को लेकर उसे समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले शुक्रवार को एक बैठक में मुइज्जू ने कहा था कि चीन ने पांच साल तक के लिए कर्ज चुकाने से राहत दे दी है।

पिछले साल नवंबर में मालदीव में 'इंडिया आउट' कैंपेन चलाने वाले मोहम्मद मुइज्जू की सरकार आने के बाद से दोनों देशों में तनाव है। इसका नुकसान मालदीव के टूरिज्म सेक्टर को पहुंच रहा है। जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या बहुत कम हुई है।

दोनों देशों के बीच आए इस तनाव को दूर करने के लिए मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में रोड शो करेंगे। इस दौरान लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मालदीव आने की अपील भी की जाएगी।

मालदीव जाने वाले भारतीयों की संख्या में गिरावट जारी
इब्राहिम फैसल ऐसे वक्त भारत आ रहे हैं जब मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या तेजी से कमी हुई है। इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों में पिछले साल के मुकाबले 42 फीसदी की गिरावट आई है। 2023 के शुरुआती 4 महीने में सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक चीन गए थे। चीन से गए पर्यटक इस मामले में तीसरे नंबर पर रहे थे।

मालदीव टूरिज्म डिपार्टमेंट की आंकड़ों के मुताबिक 2023 में जनवरी से अप्रैल के बीच 73,785 भारतीय मालदीव पहुंचे थे। इस साल ये आंकड़ा 42,638 रहा। पिछेले साल से तुलना करें तो मालदीव को सिर्फ 4 महीने में 31,147 पर्यटकों का नुकसान हुआ।

आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2024 में सिर्फ 15,003 भारतीय मालदीव पहुंचे थे। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 18,612 था। वहीं, फरवरी 2024 में 11,522 भारतीय पर्टयक मालदीव गए थे। एक साल पहले फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 19,497 था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.