चीन को गधा बेचने की तैयारी हुई पूरी, हर साल 216000 गधों को मारकर कमाएगा कंगाल पाकिस्तान, बूचड़खाने लगाने की भी तैयारी

Updated on 23-10-2024 05:30 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान इस साल के अंत तक चीन को बड़े पैमाने पर गधे की खाल और मांस के निर्यात की योजना बना रहा है। चीन में लगातार इन उत्पादों की डिमांड बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा रिसर्च मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसके बारे में बताया। इंडिपेंडेट उर्दू के साथ एक इंटरव्यू में डॉ. इकरम ने इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'चीन के साथ समझौता 216,000 गधों की खाल और मांस की वार्षिक आपूर्ति के लिए है। हालांकि चीनी कंपनियां कराची बंदरगाह में बूचड़खाने स्थापित करने में रुचि दिखा रही हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के कारण और स्थानीय बाजार को प्रभावित होने से बचाने के लिए शहर के अंदर बूचड़खानों को मंजूरी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'हम कराची के बाहर, खास तौर से कॉमर्शियल बंदरगाहों के करीब बूचड़खानों की स्थापना को प्राथमिकता दे रहे हैं।'

चीन-पाकिस्तान के बीच समझौता


जुलाई में पाकिस्तान के वाणिज्य सचिव ने एक मीटिंग में कहा था कि गधों के निर्यात पर प्रतिबंध नहीं है और पाकिस्तान ने पहले ही गधा पालन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा था, 'हमने चीन के साथ गधे की खाल के लिए समझौते को अंतिम रूप दिया है। जबकि गधे के मांस के निर्यात की चर्चा जारी है।'

डॉ. इकरम में यह भी बताया कि इन निर्यातों को सुविधाजनक बनाने के लिए पाकिस्तान ग्वादर में नए बूचड़खाने बना रहा है। इस कदम से स्थानीय बाजार अप्रभावित रहेंगे। इन बूचड़खानों में हर साल 216,000 गधों को मारने की क्षमता होगी। डॉ. इकरम ने कहा कि पाकिस्तान के पास वर्तमान में 52 लाख गधे हैं।

गधे का मांस चीन में लोकप्रिय


पाकिस्तान में कराची जैसे शहरों में आज भी गधागाड़ी का इस्तेमाल होता है। छोटे इलाके इन पर ही निर्भर हैं। ऐसे में इस बात की चिंता है कि कहीं इनकी आबादी न कम हो जाए। इकरम ने गधों की आबादी बनाए रखने की जरूरत को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, 'हम प्रजनन फैसिलिटी को बनाए रखने और रोजगार के अवसर को पैदा करने के लिए स्थानीय फार्माों के साथ चीनी कंपनियों को भागीदार बनाने के लिए काम कर रहे हैं।'

पाकिस्तानी कॉलमिस्ट तहरीम अजीम ने कहा कि गधे का मांस चीन के हेबेई प्रांत में लोकप्रिय व्यंजन है। बर्गर में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यहां रेस्तरां गधों की तस्वीरों को अपने बोर्ड पर गर्व के साथ लगाते हैं। वहीं गधे की खाल का इस्तेमाल चीन में पारंपरिक दवाई बनाने के लिए होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.