बस्तर में उल्लास महापरीक्षा की तैयारी जोरों पर

Updated on 05-12-2025 12:14 PM

जगदलपुर।  जिला पंचायत शिक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उल्लास साक्षरता महापरीक्षा की तैयारी सहित शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक का मुख्य केंद्र आगामी 7 दिसंबर को आयोजित होने वाली महापरीक्षा की तैयारियों पर रहा। बैठक में अवगत कराया गया कि बस्तर जिले में 7 दिसंबर को कुल 36 हजार परीक्षार्थी उल्लास केंद्र के माध्यम से इस महापरीक्षा में सम्मिलित होंगे, जिसके लिए जिलेभर में 771 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महापरीक्षा के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से सभी परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक लाने हेतु विशेष प्रयास किए जाएंगे।

बैठक के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के सभापति श्री बलदेव मंडावी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को उल्लास शपथ भी दिलाई गई। साथ ही एजेंडावार समीक्षा की गई और निःशुल्क सरस्वती सायकल योजनांतर्गत साइकिल वितरण, शाला प्रबंधन समिति के निर्णयों का क्रियान्वयन, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का सुचारु संचालन और स्कूल भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। वहीं आश्रम-छात्रावासों के प्रबंधन की समीक्षा कर विशेष रूप से ठंडे मौसम को देखते हुए आश्रम-छात्रावासों में कंबल एवं चादर की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सभी कक्षाओं सहित विशेष तौर पर 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों को बेहतर तैयारी करवाने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्री वनवासी मौर्य, शकुंतला कश्यप, सुश्री ललिता कश्यप, बिंदु साहू तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल, सहायक संचालक आदिवासी विकास सुश्री तनुजा नाग, जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक पांडे, जिला नोडल अधिकारी उल्लास महापरीक्षा श्री राकेश खापर्डे और जिले में पदस्थ सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित खंड स्रोत समन्वयक, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी एवं मंडल संयोजक उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.