राज्योत्सव की तैयारी, नामजद अधिकारी नियुक्त

Updated on 30-10-2024 12:17 PM

बीजापुर । साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने 5 नवंबर को आयोजित होने राज्योत्सव गरिमामय ढंग से आयोजित करने नामजद अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम स्थल मिनी स्टेडियम में विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी एवं स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहेगा।


राज्योत्सव के दौरान बिजली, पानी, टेंट, साफ-सफाई एवं सुरक्षा संबंधी विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नियद नेल्लानार योजनार्न्तगत 50 बिन्दुओं का सर्वे कार्य एवं डैशबोर्ड पर एंट्री की कार्यवाही जल्द पूर्ण करने जन्म के साथ प्रदाय की जाने वाली जाति प्रमाण पत्र सहित आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड में नाम प्रतिष्टि के कार्यों को गति लाने सहित स्थानीय स्तर पर गांवो में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिए। ताकि सुदूर क्षेत्रों के ग्रामीणों को भी आवश्यक दस्तावेज बनाने के लिए  गर्भवती माता का प्रसव के दौरान अस्पताल में भर्ती होते समय सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर अस्पताल पहुंचे ताकि जन्म के बाद नवजात शिशु का सभी आवश्यक दस्तावेज बिना किसी विलंब के निर्धारित समय पर बनना सुनिश्चित हो सके। प्रधानमंत्री आवास योजनार्न्तगत पूर्ण आवासों का दीपावली पर्व पर गृह प्रवेश कराने, चिन्हांकित स्कूली बच्चों जिनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है। शिक्षा एवं राजस्व विभाग द्वारा आपसी समन्वय के माध्यम से जल्द सभी पात्र विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनवाएं।

स्कूलों में बच्चों की  कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। 


आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक निःशुल्क ईलाज के बारे में गावों में दीवार लेखन कराने अन्य सीमावर्ती राज्य तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश एवं विशाखापटनम के आयुष्मान इंक्पैनल्ड हास्पिटल की जानकारी जिले वासियों को देने ताकि निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ सुगमतापूर्वक हो सके आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आवासीय संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रो का उपयोग संबंधी डेमोस्ट्रेशन कराने, जिले के सुदूर क्षेत्र पामेड़ का जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने सहित बस्तर ओलंपिक का प्राथमिकता के साथ आयोजन करने विभिन्न स्तर के आयोजन हेतु व्यापक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ  रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण सभी अनुभाग के एसडीएम एवं ब्लाक स्तर के अधिकारीगण वर्चुअली शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.