कोरिया में तीन दिवसीय राज्योत्सव की तैयारियां शुरू

Updated on 24-10-2025 03:16 PM

कोरिया । छत्तीसगढ़ राज्य गठन के अवसर पर जिले में 2 से 4 नवम्बर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने अधिकारियों को आज बैठक में दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियों की जवाबदेही तय की।

जिले के सभी शासकीय भवनों में 1 से 5 नवम्बर तक विशेष रोशनी की जाएगी। कलेक्टर ने सभी विभागों को अपने उपलब्धियों की प्रदर्शनी और स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में हासिल की गई विकास यात्रा आम जनता के सामने प्रदर्शित की जानी चाहिए।

कृषि क्षेत्र की तैयारियों पर भी कलेक्टर ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर तक एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण होना जरूरी है। सभी एसडीएम और तहसीलदार समय सीमा के भीतर पंजीकरण सुनिश्चित करें। धान खरीदी 15 नवम्बर से शुरू होगी और 9 नवम्बर को पंजीकृत किसानों को टोकन जारी किए जाएंगे। इसके लिए बारदाना की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने मार्कफेड अधिकारी से कहा कि किसानों को कटे-फटे बोरी नहीं दें। धान खरीदी केंद्रों में सुरक्षा और बिजली, पानी जैसी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के लिए सहकारिता एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

साथ ही, बिजली विभाग से कहा गया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। जिला शिक्षा अधिकारी को जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि राज्योत्सव और धान खरीदी की तैयारियाँ समय पर पूरी हों और जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर  डीडी मंडावी, संयुक्त कलेक्टर  अमित गुप्ता, श्रीमती दीपिका नेताम, एसडीएम  उमेश पटेल, अंशुल वर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री  आकाश पोद्दार, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री  ए.,टोप्पो, कृषि विभाग के उप संचालक  राजेश भारती, जिला खनिज अधिकारी  भूषण पटेल, जिला कोषालय अधिकारी  पी.एस. परिहार सहित विभिन्न विभागों अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.