धमतरी की शिक्षिका प्रीति शांडिल्य राज्यपाल के करकमलों से सम्मानित

Updated on 30-01-2026 12:51 PM

धमतरी । दिव्यांगजनों के शैक्षणिक सशक्तिकरण एवं समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी पहल के तहत रायपुर स्थित लोक भवन, सिविल लाइन में एक गरिमामय राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़, माननीय  रमेन डेका जी के करकमलों द्वारा दो महत्वपूर्ण ब्रेल पुस्तकों-‘दिव्यांग महिलाओं की सफलता की कहानी’ एवं ‘छत्तीसगढ़ के वीर’ का विधिवत विमोचन किया गया। साथ ही दृष्टिबाधित बच्चों हेतु तैयार की गई 3000 से अधिक ऑडियो बुक्स का भी लोकार्पण किया गया।

 इस कार्यक्रम में धमतरी जिले की समर्पित शिक्षिका श्रीमती प्रीति शांडिल्य को दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं नवाचारी योगदान हेतु राज्यपाल महोदय द्वारा सम्मानित किया गया, जो पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। प्रीति शांडिल्य द्वारा ब्रेल पुस्तकों के निर्माण एवं ऑडियो बुक्स अभियान में निभाई गई सक्रिय भूमिका ने दृष्टिबाधित बच्चों के लिए शिक्षा के नए द्वार खोले हैं।

 लोकार्पित ऑडियो बुक्स में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के समस्त विषय, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष प्लेलिस्ट, सरगुजिया कहानियां, सामान्य ज्ञान, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगजनों के लिए शासकीय योजनाएं एवं सहायता संसाधनों से संबंधित उपयोगी सामग्री शामिल है। यह समस्त सामग्री “वर्ल्ड ऑडियो बुक” यूट्यूब चैनल पर एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई है, जिससे दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को सहज एवं निःशुल्क शैक्षणिक संसाधन प्राप्त हो सकेंगे।

   इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल  रमेन डेका जी ने शिक्षकों द्वारा किए जा रहे इस मानवीय एवं संवेदनशील प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि सामान्य पुस्तकों का ब्रेल एवं ऑडियो रूपांतरण कर दृष्टिबाधित बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना, समावेशी शिक्षा की उत्कृष्ट मिसाल है। उन्होंने कहा कि इस अभिनव पहल को अन्य राज्यों तक भी पहुंचाया जाएगा, ताकि यह राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श मॉडल बन सके।

इस अभियान की प्रेरणा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका के. शारदा (दुर्ग) को वर्ष 2024 में मिले सम्मान के पश्चात मिली। 25 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ इस अभियान में उन्होंने स्वयं 800 से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार कीं। बाद में विभिन्न जिलों के शिक्षकों के सहयोग से यह संख्या बढ़कर 3100 से अधिक हो गई। पूर्व में के. शारदा एवं धमतरी की शिक्षिका प्रीति शांडिल्य द्वारा संयुक्त रूप से तैयार ब्रेल पुस्तकों को छत्तीसगढ़ के 20 ब्रेल विद्यालयों में 100-100 प्रतियां निःशुल्क वितरित की जा चुकी हैं।

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि जिले की शिक्षिका प्रीति शांडिल्य सहित सभी शिक्षक साथियों द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय, प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल शिक्षा को समावेशी बनाती है, बल्कि समाज में सेवा, संवेदनशीलता एवं सकारात्मक सोच को भी सुदृढ़ करती है।

 इस ऑडियो बुक निर्माण अभियान में कुल 30 शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही। राज्यपाल महोदय ने सभी योगदानकर्ता शिक्षकों को सम्मानित करते हुए इस पहल को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.