दिल्ली में फर्जी वोटर ID पर पोस्टर वार:भाजपा बोली- केजरीवाल वोटों का फर्जीवाड़ा कर सत्ता बचाने में लगे

Updated on 02-01-2025 04:45 PM

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) का पोस्टर कैंपेन शुरू हो गया है। भाजपा ने पोस्टर जारी किया है, जिसमें केजरीवाल के फोटो के साथ उन्हें महाठग ओरिजिनल- वोटर लिस्ट में स्कैम 2024 (फर्जी वोटर से इश्क है) बताया गया है।

वहीं AAP ने भी भाजपा के पोस्टर का जवाब पोस्टर से दिया है। AAP के पोस्टर में केजरीवाल के काम को बैकग्राउंड में दिखाकर उनकी तस्वीर के साथ उन्हें ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (अब तक का सबसे महान) बताया गया है। साथ ही अंग्रेजी में GOAT के साथ आग जलने की इमोजी लगाई गई है।

भाजपा ने लिखा- खास समुदाय के वोटर्स बनाए

भाजपा ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा- दिल्ली में केजरीवाल का नया खेल! वोटों का फर्जीवाड़ा करके सत्ता बचाने की कोशिश। मकान मालिक को नहीं पता और उसके घर के पते पर सैंकड़ों वोट बना दिया था इस ठग ने वो भी एक विशेष समुदाय का (और नये वोटर की उम्र- 40 साल से लेकर 80 साल तक)।

AAP ने अपने पोस्टर में केजरीवाल को अब तक का सबसे महानतम नेता बताया है। पार्टी के पोस्टर में दिल्ली के अस्पताल और स्कूलों का तस्वीरों के साथ जिक्र किया गया है। साथ ही केजरीवाल को दी ग्रेटेस्ट ऑफ टाइम ऑफ काम की राजनीति लिखा है।

31 दिसंबर को BJP ने केजरीवाल को छोटा पंडित के रूप में दिखाया था

भाजपा ने 31 दिसंबर को X पर एक पोस्टर जारी किया था। जिसमें अरविंद केजरीवाल को भूल-भुलैया फिल्म के छोटा पंडित (राजपाल यादव) के किरदार में दिखाया था। भाजपा ने उन्हें चुनावी हिंदू बताया था।

दिल्ली में पोस्टर वॉर, जनवरी-फरवरी में चुनाव संभव 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वॉर जारी है। इसकी वजह आगामी विधानसभा चुनाव है। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.