पुलिसकर्मी के इकलौते बेटे को कार ने रौंदा , मौत

Updated on 13-05-2024 11:41 AM
भोपाल। कमला नगर के नेहरू नगर चौराहे पर पुलिस के हवलदार के इकलौते बेटे को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला।उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह घर से अपने चचेरे भाई के साथ गन्ने का रस पीने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं। कमला नगर थाने के एसआइ गौरव पांडे ने बताया कि नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मी प्रद्युम्न मीणा का इकलौता बेटा 12 वर्षीय अंकुर मीना रविवार दोपहर करीब तीन बजे अपने चचेरे भाई के साथ नेहरू नगर चौराहे के पास गन्ने का रस पीने के लिए आया था, वह ठेले के बगल में खड़ा हुआ था, उसी समय नेहरू नगर की तरफ से भदभदा की तरफ जाने के लिए एक कार निकली और कार की रफ्तार तेज थी, मोड़ पर एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश में कार अंकुर मीणा को रौंदती निकल गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और कार को रूकवाया। बाद में बच्चे को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर, हादसे की खबर सुनकर बच्चे के स्वजन सन्न रह गए , उनको यकीन नहीं हुआ कि अभी थोड़ी देर पहले हंसते खेलते वह बाहर गया था और यह अनहोनी हो गई। घटना के बाद घर में मातम पसर हुआ है।


पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया

टीआइ कमला नगर निरूपा पांडे ने बताया कि कार चालक एक प्री वेडिंग शूट के लिए जा रहा था, उसके साथ उनका परिवार भी था। उसने कार की मोड़ पर तेज रफ्तार में कार चला रहा था, अचानक से कार अनियंत्रित होकर मासूम पर चढ़ गई।इससे उसकी मौत हुई। कार चालक को हिरासत में लेकर कार को जब्त कर लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.