PM मोदी दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे:नमो ऐप पर दोपहर 1 बजे जुड़ेंगे, पिछली रैली में AAP को आपदा सरकार बताया था

Updated on 22-01-2025 01:07 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार दोपहर 1 बजे दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। दिल्ली भाजपा ने बताया कि पीएम मोदी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। वे नमो ऐप के जरिए कार्यकर्ताओं को दिल्ली चुनाव जीतने की प्लानिंग के बारे में भी बताएंगे।

पीएम मोदी ने दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत 3 जनवरी को की थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की AAP सरकार को आपदा सरकार बताया था। उन्होंने कहा था- सत्ता में खुद को कट्टर बेईमान बताने वाले लोग बैठे हैं। जो खुद शराब घोटाले के आरोपी हैं। ये चोरी भी करते हैं और सीनाजोरी भी।

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2 सीट पर वे सहयोगियों को समर्थन दिया है। केजरीवाल की नई दिल्ली सीट से पार्टी ने पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के बेटे और पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को कैंडिडेट बनाया है। वहीं, CM आतिशी की सीट से पार्टी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है।

3 जनवरी को दिल्ली चुनाव के लिए मोदी की पहली रैली

PM मोदी ने 3 जनवरी को कहा था कि बीते 10 साल में दिल्ली एक बड़ी आपदा से घिरी है। अन्ना हजारे जी को सामने करके कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आपदा में धकेल दिया। शराब ठेकों में घोटाला, बच्चों के स्कूल में घोटाला, गरीबों के इलाज में घोटाला, प्रदूषण से लड़ने के नाम पर घोटाला।

PM ने कहा था- दिल्ली वालों ने आपदा के विरुद्ध जंग छेड़ दी है। वोटर आपदा से दिल्ली को मुक्त करने की ठान चुका है। दिल्ली का हर नागरिक कह रहा है, हर बच्चा कह रहा है, हर गली से आवाज आ रही है- आपदा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव- कुल 699 कैंडिडेट मैदान में

दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 20 जनवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी।

चुनाव आयोग (ईसी) की वेबसाइट के अनुसार, 1,522 उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 22 उम्मीदवार अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.