PM मोदी जम्मू रेल डिवीजन का उद्घाटन करेंगे:ये देश का 69वां डिवीजन; अब तक उत्तर रेलवे जोन के फिरोजपुर में आता था

Updated on 06-01-2025 01:00 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जम्मू के नए रेलवे डिवीजन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे रेल से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

यह डिवीजन अब तक फिरोजपुर में आता था जो उत्तर रेलवे जोन में है, अब से यह जम्मू डिवीजन कहा जाएगा। यह देश का 69वां डिवीजन होगा। अभी देश में रेलवे के कुल 17 जोन और 68 डिवीजन हैं।

इसे लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह गर्व और खुशी की बात है कि पीएम मोदी नए जम्मू रेलवे मंडल का उद्घाटन करने वाले हैं। इसकी मांग लंबे समय से हो रही थी। इसके जरिए कश्मीर घाटी को बाकी भारत से जोड़ा जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक सोमवार को पीएम मोदी तेलंगाना के चार्लापल्ली के नए टर्मिनल स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे और ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे।

जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेताओं ने रेल मंत्री से नया रेल डिवीजन बनाने की मांग की थी

पिछले दिनों राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू कश्मीर के कई अन्य भाजपा नेताओं ने PMO में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनसे जम्मू रेल डिवीजन बनाने की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक, जम्मू रेल डिवीजन में उधमपुर, श्रीनगर, बारामूला रेल लिंक को कवर किया जाएगा।

PMO ने कहा कि जम्मू रेलवे डिवीजन के निर्माण से 742.1 किलोमीटर लंबे पठानकोट, जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर, बारामूला, भोगपुर, सिरवाल और बटाला-पठानकोट और पठानकोट से जोगिन्दर नगर ब्लॉक को फायदा मिलेगा। इससे न सिर्फ भारत के अन्य हिस्सों से संपर्क में सुधरेगा, बल्कि रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बुनियादी ढांचे का विकास होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

तेलंगाना में 413 करोड़ रुपए की लागत से बने चार्लापल्ली स्टेशन का उद्घाटन

वहीं, पीएम मोदी तेलंगाना के मेडकल-मलकाजगिरी जिले में चार्लापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इस टर्मिनल को लगभग 413 करोड़ रुपए की लागत से नए कोचिंग टर्मिनल के रूप में तैयार किया गया है। इसमें एंट्री के लिए दो गेट दिए गए हैं।

यह इको-फ्रेंडली टर्मिनल बेहतर सुविधाओं से लैस हैं। इससे शहर के सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचीगुड़ा जैसे कोचिंग टर्मिनलों जैसे पर भीड़भाड़ कम होगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगड़ा रेलवे मंडल भवन की आधारशिला रखेंगे। यह ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार करेगा और इलाके के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।

रविवार को पीएम ने दिल्ली में 'नमो भारत' कॉरिडोर के सेक्शन का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ 'नमो भारत' कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के सेक्शन का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने राजधानी दिल्ली में 12200 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। पिछले 3 दिन में दिल्ली में यह उनका तीसरा कार्यक्रम रहा।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी रोहिणी पहुंचे औरर जापानी पार्क में परिवर्तन रैली की। अपने 35 मिनट के भाषण में उन्होंने दिल्ली की AAP सरकार को एक बार फिर से आप-दा सरकार बताया।

पीएम ने कहा, 'दिल्ली की आप-दा सरकार के पास न कोई विजन है, न दिल्ली वालों की परवाह है। इन्होंने हर मौसम को आपदाकाल बना दिया। जब काला चिठ्ठा सबके सामने उजागर किया तो मुझ पर भड़कने लगे।'

पीएम ने कहा- दिल्ली में जो बड़े-बड़े प्रोजेक्ट, संस्थान और संस्थाएं हैं, उनका जिम्मा केंद्र सरकार के पास है। नमो रेल प्रोजेक्ट केंद्र सरकार बना रही है। दिल्ली के आस-पास 6 लेन, 8 लेन सड़कें केंद्र सरकार बना रही है। दिल्ली में जाम से निजात मिले इसके लिए 55 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लाए हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.