पीएम मोदी के साथ कार राइड पर भी बोले पुतिन
इंटरव्यू के दौरान पुतिन ने सितंबर में चीन में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी चर्चित लिमोज़ीन राइड के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि कारपुल का आइडिया उनका था। पुतिन ने कहा, "PM मोदी के साथ कार राइड का आइडिया मेरा था। यह हमारी दोस्ती की निशानी थी।" उन्होंने आगे कहा कि वे समिट के एजेंडा पर बात कर रहे थे। "यह पहले से प्लान नहीं था। हम बाहर निकले, मेरी कार वहीं थी, और मैंने सजेस्ट किया कि हम साथ में राइड करें। यह कोई बहुत बड़ा ऑर्केस्ट्रेशन नहीं था, हम बस दोस्तों की तरह कार में बैठ गए।



