पीएम जनमन आवास योजना पहाड़ी कोरवा सुमतरी बाई के लिए बना वरदान

Updated on 26-09-2024 11:37 AM

कोरबा । टूटे-फूटे मकान में जैसे-तैसे करके अपनी जिंदगी गुजार रही राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा सुमतरी बाई के जीवन की सबसे बड़ी जरूरत “पक्के मकान“ की आस, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोककल्याणकारी योजना से साकार हुआ है। कोरबा जनपद के अजगरबहार पंचायत अंतर्गत ग्राम नरबदा की रहने वाली पहाड़ी कोरवा सुमतरी बाई ने बताया कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका स्वयं का पक्का मकान हो, जिसमें वह सुकून से अपने परिवार के साथ गुजर बसर कर सके। उनके सपने को हकीकत में बदलने की कोशिश प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के जरिए साकार हुई।


हितग्राही सुमतरी बाई ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस योजना से कच्चे मकान की समस्या से जूझ रहे पीवीटीजी समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपना पक्का मकान बनाने का मौका मिल रहा है। आवास मिलने पर सुमतरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पीएम जनमन आवास योजना उनके जीवन में वरदान बनकर आई है, जिसकी सहायता से उनका पक्का घर बनाने का सपना पूरा हो पाया एवं अब वे अपने स्वयं के आवास में कुशलता पूर्वक रह रहे हैं। श्रीमती सुमतरी ने बताया कि उनका परिवार रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करता है। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण कच्चे मकान में रहना पड़ता था, पुराने घर में उन्हें बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बारिश में गीले फर्श, नम दीवारें, टपकती छत रातों की नींद उड़ा देती थी। बिजली कड़कने की आवाज से उन्हें भय सा लगता था। आसमानी आफत के बाद जमीन पर रेंगने वाली मौत का भी खौफ बना रहता था। उनके पूरे परिवार का सपना था की उनका एक पक्का घर हो, जहां सपरिवार बिना किसी परेशानी के रह सके। उन्होंने बताया कि नए आवास में अब किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। घर में सीलन और जहरीले कीटों व सांप-बिच्छू से मुक्ति मिल गई है।


सुमतरी ने बताया कि ग्राम पंचायत से प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के बारे में जानकारी लेकर योजना का लाभ लेने हेतु उनके द्वारा आवेदन किया गया। आवास निर्माण की स्वीकृति मिलने के साथ ही उनके द्वारा आवास निर्माण प्रारम्भ किया गया। समय-समय पर राशि उनके खाते में आती रही एवं 3-4 माह के भीतर ही उनका आवास पूरा हो गया। साथ ही उन्हें महतारी वंदन योजना से हर माह 1 हजार रूपए की सहायता राशि, बीपीएल राशन कार्ड से खाद्यान्न, आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। हितग्राही ने बताया कि पक्का आवास बन जाने से समाज में उनके मान सम्मान में वृद्धि हुई है और उनका परिवार सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहा हैं। सुमतरी बाई ने आवास का लाभ दिलाने हेतु पूरे परिवार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा छत्तीसगढ़ सरकार का आभार प्रकट किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.