छत्‍तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दी दस्‍तक

Updated on 24-10-2024 11:47 AM

रायपुर । छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश में ठंडी हवाओं का आगमन शुरू हो चुका है, जिससे सुबह और रात में गुलाबी ठंड का अनुभव होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, दोपहर के समय अभी भी गर्मी का प्रभाव जारी है, जिससे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा।


मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसमें गंगालुर में सर्वाधिक 2 सेमी वर्षा हुई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।


छत्तीसगढ़ के मौसम में चक्रवात का असर

छत्तीसगढ़ के मौसम में चक्रवात का असर भी देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ओडिशा तट पर पहुंचने वाला है, जिसके प्रभाव से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। 24 से 28 अक्टूबर के बीच प्रदेश में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।


बन रहा है ये सिस्‍टम


वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य भाग पर एक अवदाब बना हुआ है, जो पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके 23 अक्टूबर 2024 तक और अधिक शक्तिशाली होकर साइक्लोनिक स्टॉर्म बनने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तरी-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए 24 अक्टूबर तक प्रबल साइक्लोनिक स्टॉर्म में तब्दील होकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है।


चक्रवात के प्रभाव से 24 अक्टूबर की सुबह तक यह उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच पुरी और सागर दीप के पास से तट को पार करेगा। इस दौरान चक्रवात में हवाओं की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने की संभावना है, जो प्रभावित क्षेत्रों में मौसम को और अधिक गंभीर बना सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.