फोन उठाना और... राहुल द्रविड़ ने अपने जीवन के बेस्ट कॉल को किया याद, इसी की वजह से बने वर्ल्ड चैंपियन
Updated on
05-07-2024 03:22 PM
मुंबई: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को हरा मिली थी। ऑस्ट्रेलिया से मिली दिल तोड़ने वाली हार के बाद राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच का पद छोड़ने का मन बना चुके थे। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा के कहने पर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। अब टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम राहुल द्रविड़ की कोचिंग में वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रही। रोहित शर्मा की कप्तानी में बारबाडोस में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया।
राहुल द्रविड़ ने क्या क्या कहा?
राहुल द्रविड़ का कहना है कि वो अनिश्चित थे कि वनडे वर्ल्ड कप के बाद भी कोच बने रहेंगे या नहीं, लेकिन रोहित शर्मा ने सब कुछ बदल दिया। द्रविड़ ने मुंबई में आयोजित टीम इंडिया के सम्मान समारोह के दौरान कहा, 'मुझे यकीन नहीं था कि मैं 50 ओवर के विश्व कप के बाद जारी रखूंगा या नहीं। एक शानदार अभियान के कारण बहुत खुशी थी, लेकिन फाइनल में थोड़ी निराशा भी थी कि हम जीत नहीं सकते हैं। भारतीय टीम के हेड कोच ने आगे कहा- रोहित का फोन उठाना और यह कहना कि छह या आठ महीने में एक बार और कोशिश करते हैं। साथ मिलकर कोशिश करना बहुत बढ़िया रहेगा। मैं बहुत आभारी हूं क्योंकि मुझे बेहतरीन लड़कों के समूह के साथ काम करने का मौका मिला। लेकिन बारबाडोस में जो अनुभव मैंने किया है और यहां जो मैंने किया है, उसका अनुभव भी करने का मौका मिला। सच में आभारी हूं और शायद यह मेरे जीवन में आए सबसे बेहतरीन फोन कॉल में से एक है।
करीब 3 साल का रहा कोचिंग करियर
राहुल द्रविड़ 2021 के अंत में भारतीय टीम के हेड कोच बने। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची। फिर टेस्ट चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप का फाइनल खेला। जाते-जाते वह टी20 के वर्ल्ड चैंपियन कोच बन गए। खिलाड़ी के रूप में द्रविड़ एक भी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए थे। 2021 से टीम के साथ बिताए अपने समय पर उन्होंने खिलाड़ियों की प्रशंसा की और स्वीकार किया कि उनके साथ काम करना सौभाग्य की बात है।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…