'आशिकी गर्ल' अनु अग्रवाल का दुर्गा पूजा में ये हाल देख लोग रह गए हैरान, बोले- कभी इनका भी दौर था, आज सब खत्म

Updated on 03-10-2025 03:53 PM
अनु अग्रवाल याद हैं? 90 के दशक में 'आशिकी' फिल्म से रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस हर फिल्ममेकर और हर हीरो का ख्वाब बन गई थीं। हाल ही जब वह काजोल और रानी मुखर्जी के दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आईं, तो उनका हाल देख हर कोई चौंक गया। यूजर्स भी अनु अग्रवाल ही हालत पर मायूस हो गए और रिएक्ट करने लगे। उनके कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन पर लोगों के काफी कमेंट्स आ रहे हैं।

'आशिकी' के बाद अनु अग्रवाल के पास फिल्मों की बाढ़ आ गई थी, पर एक हादसे ने सब बिगाड़ दिया था। वह साल 1996 में अचानक ही गायब हो गईं। एक भीषण एक्सीडेंट में अनु अग्रवाल का चेहरा खराब हो गया और वह करीब एक महीने तक कोमा में रही थीं। अनु अग्रवाल बच तो गईं, पर उनका करियर और जिंदगी खराब हो गई। वह फिर से एक्टिंग में अपना पुराना चार्म नहीं दिखा पाईं।

अब योग सिखाती हैं अनु अग्रवाल, उनका हाल देख फैंस हुए मायूस

अनु अग्रवाल अब झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर योग सिखाती हैं और कभी-कभी मुंबई में स्पॉट की जाती हैं। अनु कई साल से एक्टिंग से दूर हैं, और अब जब वह दुर्गा पूजा में नजर आईं, सब उन्हें देखते रह गए। पर उनके हाल ने लोगों को मायूस कर दिया। एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, 'कभी इनका भी दौर था और आज सब खत्म।' एक और कमेंट आया, 'अनु अग्रवाल 90s की खूबसूरत और हिट एक्ट्रेस थीं।' एक ने लिखा, 'समय के साथ सबकुछ बदल जाता है।' एक बोला, 'बहुत ही सिंपल और मासूम थीं पहले।'

यूजर्स ने अनु अग्रवाल पर साधा निशाना तो फैंस ने किया बचाव

हालांकि, कुछ यूजर्स ने अनु अग्रवाल को उनके लुक्स और कपड़ों के लिए निशाने पर ले लिया, जिस पर फैंस बचाव में उतर आए। फैंस ने कहा कि अनु का एक्सीडेंट हुआ था और इसलिए उनका चेहरा ऐसा है। इसलिए उन्हें बॉडी शेम न किया जाए

1996 में फिल्मों से गायब, फिर एक्सीडेंट, 29 दिन कोमा में रहीं, चेहरे पर लकवा

मालूम हो कि अनु अग्रवाल साल 1996 में फिल्मों से गायब होने के बाद आध्यात्म की ओर मुड़ गई थीं और फिर 1999 में उनका भयानक एक्सीडेंट हुआ। इसमें उनकी याददाश्त चली गई, चेहरा खराब हो गया और करीब 29 दिनों तक वह कोमा में रही थीं। उनके चेहरे पर लकवा भी मार गया था। करीब 3 साल तक चले ट्रीटमेंट के बाद अनु अग्रवाल की याद तो वापस गई, पर जिंदगी खराब हो गई और करियर भी खत्म हो गया। पर अनु अग्रवाल का जोश, स्माइल और जज्बा आज भी बरकरार है, जो फैंस को प्रेरणा देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.