विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों ने मनाया फूड फेस्टिवल

Updated on 13-09-2024 05:44 PM

कवर्धा । विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय एवं ग्रामोदय ग्राम विकास समिति के साझा पहल से 12 सितंबर को बैगा बसाहट ग्राम छिरहापारा में फूड फेस्टिवल - राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। फूड फेस्टिवल में स्थानीय स्तर पर मिलने वाले पौष्टिक भोजन, सब्जी, भाजी, कंदमूल, फल - फूल, अनाज, दलहन, तिलहन का उपयोग विविधता पूर्ण भोजन के रूप में करने के लिए किया गया।

बैगा समूहों के साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं खानपान में पौष्टिकता के साथ विविधता को समावेश करने के लिए जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन हेतु फूड फेस्टिवल आयोजित किया गया। समुदाय के द्वारा मिलेट कोदो, कुटकी, रागी की खेती को बढ़ावा देने, अपने खानपान में शामिल करने एवं गुणवत्तायुक्त भोजन को बढ़ावा देने संकल्प लिया गया। फूड फेस्टिवल में पूरे गाँव के द्वारा विविधताओं से परिपूर्ण भोजन, पकवान एवं सब्जी सामूहिक रूप से बनाया गया एवं स्वाद आनंद भी प्राप्त किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से जैविक देशी बाड़ी से प्राप्त कद्दु, चेंच भाजी, चरोटा भाजी, करील, खीरा, मक्का, रताल कंद प्रमुख रूप से पकाया गया। समुदाय के लोगों द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह में गर्भवती माताओं, शिशुवती माताओं, किशोरी बालिकाओं, 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने निर्णय लिया गया। गर्म पका भोजन, शुद्ध पेयजल एवं साफ सफाई का विशेष निगरानी करने पर भी विचार किया गया।


फूड फेस्टिवल में पूरे गाँव के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने सहभागिता निभाया। फूड फेस्टिवल को सफल बनाने के लिए ग्रामोदय के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। जिसमें श्रीमती सरिता साहू, श्रीमती कली बाई बैगा, श्रीमती निशा यादव, श्रीमती अन्नपूर्णा यादव, मालती गर्ग, आराधना बंजारे, दीपक कुमार, विवेक कुमार, कोमल सिंह धारवैया, गणेश धुर्वे, किशन साहू एवं कार्यकारी निदेशक चंद्रकांत यादव का विशेष योगदान रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.