भिलाई के शकुंतला अपार्टमेंट के लोग बोले-बिल्डर ने मेंटेनेंस नहीं किया

Updated on 03-08-2024 12:09 PM

भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित शकुंतला अपार्टमेंट में लिफ्ट गिरने से 4 लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें श्रीशंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद रहवासियों में काफी गुस्सा है। उन्होंने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। पुलिस को लोगों ने बताया कि साल 2014 में इस अपार्टमेंट को बिल्डर शकुंतला ढहाते और रिसाली निवासी वकील अहमद ने मिलकर बनाया था। इन लोगों ने फ्लैट बनाकर तो दिया, लेकिन जिन सुविधाओं का वादा किया था वो नहीं दी गईं।

लिफ्ट के मेंटेनेंस में लापरवाही बरतने का आरोप

आरोप है कि बिल्डर ने पैसे बचाने के लिए एक ही लिफ्ट 2017 में यहां लगवाई थी, लेकिन उसका प्रॉपर मेंटेनेंस नहीं किया गया। मेंटेनेंस ना होने से लिफ्ट बार-बार खराब हो रही थी। यहां फ्लैट की संख्या ज्यादा और लिफ्ट एक होने से यहां रहने वाले लोगों ने खुद मिलकर एक और लिफ्ट लगवाई। मेंटेनेंस के अभाव में बिल्डर की लगवाई लिफ्ट ही अचानक गिर गई।

चौथी मंजिल में जाते समय गिरी लिफ्ट

शिव चौधरी अपार्टमेंट के चौथे माले में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की तबीयत खराब थी। इसलिए उन्हें देखने के लिए शुक्रवार को उनकी बहन और बहनोई आए हुए थे। वे लोग लिफ्ट से आ रहे थे। जैसे ही लिफ्ट ऊपर गई, अचानक बीच में उसका वायर टूट गया और लिफ्ट सीधे नीचे जा गिरी।

उस समय लिफ्टे में दो बच्चों समेत चार लोग सवार थे। चारों को गंभीर चोटें आई हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अपार्टमेंट के लोग करेंगे पुलिस और निगम में शिकायत

अपार्टमेंट में रहने वाले प्रकाश महोबिया काआरोप है कि हादसे के लिए बिल्डर पूरी तरह से जिम्मेदार है। उसने फ्लैट खरीदते समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन बाद में कोई सुविधा नहीं दी। उसने टाउन एंड कंट्री विभाग के नियमों की अनदेखी की है।

हादसे में जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें पूरा मुआवजा मिलना चाहिए और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए सभी कॉलोनी के लोग पुलिस और नगर निगम में लिखित शिकायत करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.