पाकिस्तान में पैसेंजर वैन पर हमला, 50 की मौत:20 घायल ,खैबर पख्तूख्वा में हमलावरों ने गोलियां बरसाई

Updated on 22-11-2024 01:40 PM

पाकिस्तान के खैबर पख्तूख्वा प्रांत में गुरुवार को एक पैसेंजर वैन पर फायरिंग की गई। इसमें 50 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं। घटना खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम घाटी की है। वैन पेशावर से कुर्रम जा रही थी। इससे पहले मंगलवार रात को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में सेना की एक पोस्ट पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी। वहीं 6 आतंकी भी मारे गए थे। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने जानकारी देते हुए बताया था कि आतंकियों ने चेक पोस्ट की दीवार में गाड़ी टकराते हुए उसमें रखे विस्फोटक में ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट की चपेट में आने से 12 सैनिक मारे गए। वहीं जवाबी कार्रवाई में सेना ने 6 आतंकियों को भी मार गिराया।

पांच दिन पहले बलूचिस्तान में हुआ था हमला

पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में 16 नवंबर को सेना की पोस्ट पर हमला हुआ था। इसमें हमले में पाक सुरक्षाबलों के 7 सैनिक मारे गए थे। हमले की जिम्मेदारी मिलिटेंट बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी। न्यूज एजेंसी AFP ने एक स्थानीय व्यक्ति के हवाले से बताया था कि हमले में 40 से 50 बलूच विद्रोही शामिल थे। इस दौरान बलूच विद्रोहियों ने सेना की पोस्ट पर फायरिंग की। हमले में 7 सैनिकों की मौत के अलावा 15 सैनिक घायल भी हुए थे।

क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हमले में मारे गए थे 26 लोग

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर 9 नवंबर, शनिवार सुबह ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में 26 लोग मारे गए थे, वहीं 50 से ज्यादा घायल हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी भी मिलिटेंट ग्रुप बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी। BLA प्रवक्ता ने कहा कि आत्मघाती हमले को मजीद ब्रिगेड यूनिट ने अंजाम दिया। उनका निशाना इन्फैंट्री स्कूल के सैनिक थे, जो कोर्स पूरा कर जाफर एक्सप्रेस से पेशावर जाने वाले थे। क्वेटा सिविल हॉस्पिटल के प्रवक्ता वसीम बैग ने पाकिस्तानी अखबार द डॉन को बताया कि मारे गए लोगों में 14 आर्मी जवान और 12 आम नागरिक शामिल थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.