'दल बनते और टूटते हैं, नीतीश कुमार के सामने कोई नहीं टिक सकता', प्रशांत किशोर पर JDU नेता का तंज

Updated on 05-08-2024 04:58 PM
पटना: बिहार में जन सुराज अभियान चला रहे प्रशांत किशोर (पीके) को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। पीके ने 2 अक्टूबर को जन सुराज को राजनीतिक पार्टी बनाने और 2025 में बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके बाद सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने पीके पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

दल बनते और टूटते रहते हैं: जमा खान

जेडीयू नेता और बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने पीके के राजनीतिक कद को कम आंकते हुए कहा कि 'प्रशांत किशोर हों या अन्य नेता हों, दल बनते रहते हैं और दल टूटते रहते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि 'सीएम नीतीश कुमार के काम को बिहार की जनता जानती है। उनके सामने कोई टिक नहीं सकता है।'

नीतीश के शासन में ही हुआ विकास: जमा खान

बिहार में विकास का श्रेय भी जमा खान ने नीतीश कुमार को देते हुए कहा, 'बिहार में अगर लोगों ने विकास देखा है तो वह नीतीश कुमार के शासनकाल में देखा है। जनता जानती है कि उनका भला कौन कर सकता है।'

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर भी बोले जमा खान

वहीं वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर पूछे गए सवाल पर जमा खान ने कहा , 'केंद्र सरकार जो बिल लाएगी पहले उसे देखा जाए, उसके बाद कुछ कहा जा सकता है।' उन्होंने यह भी कहा कि 'वक्फ की जमीन गलत नहीं है।'
बता दें, बीते दिन प्रशांत किशोर ने दावा किया था, 'हम जीतेंगे। बिहार के लोग नीतीश, भाजपा और राजद के दुष्चक्र से तंग आ चुके हैं। दो अक्टूबर को एक करोड़ लोग मिलकर नई पार्टी बनाएंगे। इतिहास में पहली बार होगा कि इतने सारे लोग मिलकर किसी पार्टी की स्थापना करेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.