कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के रेफरेंडम में हिंसक रैली, भारतीय झंडे का अपमान, लगाए भारतीय नेताओं की हत्‍या के नारे

Updated on 25-11-2025 01:33 PM
ओटावा: कनाडा में खालिस्तान समर्थक बेलगाम हो चुके हैं। सरकार के मौन समर्थन से वो भारत के खिलाफ लगातार जहर फैला रहे हैं और पूरे देश के माहौल को भारतीयों के खिलाफ जहरीला बना रहे हैं। रविवार को ओटावा में हजारों खालिस्तानी सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के बैनर तले एक अलग खालिस्तान के लिए रेफरेंडम के लिए जुटे थे। इस दौरान खालिस्तानी कई घंटे तक लाइन में लगे रहे। भारत सरकार ने SFJ को UAPA कानून के तहत बैन कर रखा है। इस रेफरेंडम के दौरान भारतीय झंडे का अपमान किया गया, भारत के खिलाफ हिंसक नारे लगाए गये।

कनाडा के ओटावा में हुए इस रैली के दौरान भारतीय नेताओं के खिलाफ हिंसक नारे लगाए गये, उन्हें 'मार डालो' जैसे नारे लगाए गये, जबकि इस दौराना कनाडाई पुलिस चुपचाप तमाशा देखती रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक ये कार्यक्रम ओटावा के मैकनैब कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया गया था। यहां सुबह 10 बजे से 3 बजे तक वोटिंग हुआ, लेकिन भीड़ की वजह से मतदान के समय को बढ़ाना पड़ा। कुल मिलाकर मतलब ये था कि भारत में अलग खालिस्तान देश के लिए कनाडा सरकार की मौन सहमति पर वोटिंग हो रही थी।
कनाडा में खालिस्तानियों की हिंसक रैली
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस रैली में ओंटारियो, अल्बर्टा, ब्रिटिश कोलंबिया और क्यूबेक सहित कई कनाडाई प्रांतों से खालिस्तान समर्थक आए थे। इन लोगों की लाइन करीब 2 किलोमीटर तक फैली हुई थी। SFJ ने दावा किया है कि इस दौरान करीब 53 हजार लोग जुटे थे। कार्यक्रम के दौरान पीले खालिस्तानी झंडे दिखाई दे रहे थे। इस कार्यक्रम ने कनाडा में रहने वाले हजारों भारतीयों को गुस्से में भर दिया है। वो कनाडाई का मार्क कार्नी सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और भारतीय लीडरशिप के खिलाफ 'हत्यारे नारेबाजी' को लेकर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लेकिन हमेशा की तरह कनाडाई सरकार का इनको मौन समर्थन हासिल है।
SFJ के जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन्नून, जिन्हें भारत ने आतंकवादी घोषित किया हुआ है, उसने भी इस कार्यक्रम के दौरान वीडियो लिंक से खालिस्तान समर्थकों को संबोधित किया है। SFJ ने इस दौरान यह सवाल भी उठाया कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने उसी दिन साउथ अफ्रीका में G20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात क्यों की और कनाडा में खालिस्तान के समर्थन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुलाकात के इस समय को "संदिग्ध" बताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.