पंत चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर:नारायण जगदीशन को मौका

Updated on 28-07-2025 12:29 PM

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के पांचवें मुकाबले से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर नारायण जगदीशन को पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मैनचेस्टर टेस्ट के बाद इसकी घोषणा की।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंत के दाहिने पैर की उंगली में फ्रैक्चर हुआ है। स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखा है और डॉक्टर्स के अनुसार पंत को कम से कम छह हफ्ते आराम करना होगा। हालांकि, इसको लेकर BCCI की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

पंत कैसे चोटिल हुए

 मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन 68वें ओवर में पंत चोटिल हो गए। क्रिस वोक्स की धीमी यॉर्कर पर पंत ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बैट से लगकर जूते पर जा लगी।

इंग्लैंड ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, जिसे अंपायर ने ठुकरा दिया। पंत दर्द से कराहते नजर आए। फिजियो ने मैदान पर उनकी जांच की और उनके पैर में सूजन देखी गई। जूता खोलने पर दर्द बढ़ने के कारण उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। उस समय पंत 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की थी।

दूसरे दिन पंत की बल्लेबाजी

दूसरे दिन पंत लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 75 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। उनकी पारी ने भारत को 350 रनों के पार पहुंचाया। इस दौरान पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 90 छक्के पूरे किए और वीरेंद्र सहवाग (90 छक्के) के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने रोहित शर्मा (88 छक्के) को भी पीछे छोड़ा।

पंत का सीरीज में प्रदर्शन 

पंत का इस टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 4 टेस्ट की 7 पारियों में 68.42 की औसत और 77.63 की स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। वह सीरीज में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

पहले भी हो चुके हैं चोटिल

यह पहला मौका नहीं है जब पंत चोटिल हुए हैं। इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट में विकेटकीपिंग के दौरान उनकी उंगली में चोट लगी थी। उस चोट से उबरकर उन्होंने मैनचेस्टर टेस्ट में वापसी की थी।

नीतीश रेड्डी भी बाहर 

पंत से पहले नीतीश रेड्डी भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। रेड्डी को 20 जुलाई को जिम में अभ्यास के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी।

नारायण जगदीशन का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

तमिलनाडु के 24 दिसंबर 1995 को जन्मे नारायण जगदीशन ने अभी तक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

29 वर्षीय बल्लेबाज ने 52 प्रथम श्रेणी मैचों में 3373 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, 64 लिस्ट-ए मैचों में उनके 2728 रन और 66 टी20 मैचों में 1475 रन दर्ज हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज जगदीशन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं, जहां उन्होंने 13 मैचों में 162 रन बनाए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.