भोपाल पहुंचे 'पंचायत' के 'प्रधान जी':रघुवीर यादव बोले-मुझे उठापटक पसंद नहीं, इसलिए राजनीति से कतराता हूं

Updated on 29-06-2024 11:35 AM

चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' के प्रधान यानी अभिनेता रघुवीर यादव शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने वेबसीरीज, पर्सनल लाइफ और करियर से जुड़ी बातें बताई। कहा- पॉलिटिक्स में रूचि नहीं है। इसकी वजह है, मुझे उठापटक नहीं आती। मुझे सीधे-सीधे चलना पसंद है। बचपन से ही मैं इससे कतराता हूं, क्योंकि किसी को गिराकर आप खड़े हो जाएं यह जमीर गंवारा नहीं करता।

'पंचायत' के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा ही सब कुछ पसंद है, जिसमें इंसानियत हो, जहां कोई विलन नहीं हो।

बता दें, रघुवीर यादव को मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

कहा- कमर्शियल लफ्ज से रहता हूं दूर

रघुवीर यादव ने बदलते दौर के सिनेमा में कमर्शिलाइजेशन के बारे में कहा कि मैं हमेशा से ही कमर्शियल लफ्ज से दूर भागता हूं। कमर्शियल कहकर यह जो लोग असलियत को नकलियत में बदल देते हैं, यह मुझे पसंद नहीं है, बस यहीं हमारा कल्चर वहीं खत्म हो जाता है।

सिनेमा में ओटीटी से बड़ा बदलाव आया

रघुवीर यादव ने कहा कि जो बदलाव सिनेमा में सबसे बड़ा बदलाव आया है वह है ओटीटी, यह हमारे कल्चर को बेहतर तरीके से सामने लाया है। ओटीटी हिंदुस्तान की सरलता सहजता, ईमान और सच्चाई को सामने लाया है। जो सिर्फ हिंदुस्तान में ही मिलती है। इसके लिए मैं हमेशा ओटीटी का शुक्रगुजार रहा हूं। क्योंकि यह बदलाव मेरे समय में आया है।

मानद उपाधि पर कहा पहले डर गया था

रघुवीर यादव को यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है। इस बार रघुवीर कहते हैं कि पहले तो मैं डर रहा था कि वहां से आने के बाद ऑपरेशन तो नहीं करना पड़ेगा फिर बाद में मुझे पता चला कि होता क्या है, फिर मुझे तसल्ली आई। यह मेरा सौभाग्य है कि यह सम्मान मुझे मिला है, मगर सम्मान को निभाने के लिए जो मशक्कत करनी पड़ती है मैं जानता हूं। हालांकि, मशक्कत में मुझे मजा आता है।

फेल होकर छोड़ा था घर, 20 साल बाद लौटा

रघुवीर बताते हैं कि एक बार स्कूल में जब एक बार स्कूल में फेल हुए थे तब उन्हें बहुत शर्मिंदगी हुई थी। इससे बचने के लिए उन्होंने घर छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि मैं सोच रहा था कि घर में बाप को मुंह कैसे दिखाऊंगा। फिर मैं 20 साल बाद घर लौटा, जब मुझे इंटरनेशनल अवॉर्ड मिला।

हालांकि, मैं बीच में घर आया था। तब मुझे लक्ष्मी टॉकीज के पास पान की दुकान पर खड़े देख एक रिश्तेदार ने कहा था कि लौटकर आए गए, हमने तो सोचा था कि लक्ष्मी टॉकीज के पर्दे पर ही नजर आओगे। जो वहां अच्छा टॉकीज नहीं माना जाता था। उसे वहां खटमल टॉकीज कहते थे।

अभी तो सफर शुरू हुआ है

रघुवीर यादव ने कहा कि अभी मेरा सफर शुरू हुआ है, अभी ऐसा लगता है कि शुरुआत की है। अभी हमेशा काम कमी नजर आई है, मैं अपने काम में मैं सेटिसफेक्टशन ढूंढता हूं, मगर वह सेटिसफेक्टशन नहीं मिला है।

धीरे-धीरे अपने काम की कमियों को देखकर दूर कर रहा हूं। हमेशा कोशिश रहती है कि बेहतर करूं। हालांकि, यह सेटिसफेक्शन थिएटर में तो मिलता है, मगर अभी फिल्मों में नहीं मिलता।

यह थिएटर शो आएंगे जल्द

रघुवीर यादव ने कहा कि जल्द ही मेरे कुछ थिएटर शो मारे गए गुलफाम, सनम डूब गए और प्यानो जल्द ही करूंगा। हालांकि, प्यानो मैंने भोपाल में भी किया था। इसके अलावा दो वेब सीरीज और तीन फिल्में भी आएंगी। हालांकि इसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, इन दिनों शूटिंग भी चल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.