पाकिस्तान की किस्मत का फैसला आज रात, बिना खेले भारत मारेगा चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में एंट्री, समझें कैसे

Updated on 24-02-2025 02:30 PM
रावलपिंडी: पाकिस्तान में ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि उसके लोग भारत या बांग्लादेश को सपोर्ट करें, लेकिन आज जब बांग्ला टाइगर्स न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अहम मुकाबले में उतरेंगे तो इसके उलट होगा। भारतीय टीम से हार के बाद पाकिस्तान की सांसे अटकी हुई हैं और उसके कप्तान मोहम्मद रिजवान तक ने स्वीकार कर लिया है कि टीम अपनी ही मेजबानी में खेले जा रहे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकेगी। हालांकि, गणीतिय रूप से कुछ उम्मीद हैं तो पाकिस्तान के लोग आज बांग्लादेश की न्यूजीलैंड पर जीत की दुआ कर रहे होंगे।
...तो भारत बिना मैदान पर उतरे ही चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मारेगा एंट्री
अगर रावलपिंडी में इस मुकाबले में बांग्लादेश की हार होती है तो न्यूजीलैंड और भारत दोनों आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। दरअसल, भारत के पास 4 पॉइंट हैं, जबकि न्यूजीलैंड के पास फिलहाल 2 पॉइंट हैं। मैच में जीत के बाद उसके 4 पॉइंट हो जाएंगे, जबकि बांग्लादेश और पाकिस्तान अधिकतम 2 पॉइंट तक ही पहुंच सकेंगे। ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के टॉप-2 में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा
पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर: बांग्लादेश ने पिछली भिड़ंत में न्यूजीलैंड को दी थी मात
चैंपियंस ट्रॉफी के अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कार्डिफ में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था। 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश का स्कोर 33/4 था, लेकिन शाकिब अल हसन और महमूदुल्लाह ने शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई।
बांग्लादेश के खिलाफ इनका खूब चलता है बल्ला
टॉम लाथम (दो शतक और चार अर्धशतक), केन विलियमसन (एक शतक और चार अर्धशतक), विल यंग (एक शतक और तीन अर्धशतक) और डेवोन कॉनवे (एक शतक और एक अर्धशतक) ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन किए हैं, इन सभी का औसत 50 से अधिक रहा है। डेरिल मिशेल ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक सहित 201 रन बनाए हैं और अभी तक आउट नहीं हुए हैं। उन्होंने रावलपिंडी में खेले गए दो वनडे मैचों में दो शतक भी लगाए हैं
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11: तंजीद हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तौहीद ह्रदय, मुशफिकुर रहीम/महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब/नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रुरके

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.