पाकिस्तानी खिलाड़ी विदेशी टी-20 लीग में नहीं खेल सकेंगे

Updated on 30-09-2025 03:54 PM

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने विदेशी टी-20 लीग में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) सस्पेंड कर दिए हैं। बोर्ड ने यह फैसला एशिया कप फाइनल के एक दिन बाद लिया। वहीं, बोर्ड ने इस फैसले का कारण नहीं बताया है।

क्रिकइंफो के मुताबिक, बोर्ड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमैर अहमद सैयद ने 29 सितंबर को एक नोटिस भेजकर खिलाड़ियों और एजेंट्स को इस फैसले की जानकारी दी। नोटिस में लिखा था, PCB चीफ के अनुसार लीग और अन्य विदेशी टूर्नामेंटों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के सभी NOC अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिए गए हैं।

एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था

एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इसमें टीम इंडिया ने पाक को 5 विकेट से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में भारत की पाक पर लगातार तीसरी जीत थी।

ग्लोबल टी-20 लीग में नहीं खेल सकेंगे पाकिस्तान के खिलाड़ी

पाकिस्तानी खिलाड़ी कनाडा टी-20 लीग में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। PCB ने एक महीने पहले ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के NOC पर रोक लगा दी थी।

ILT20 का 1 अक्टूबर को UAE में ऑक्शन

इस फैसले से पाकिस्तान के कई क्रिकेटर को नुकसान होगा। इनमें बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, फहीम अशरफ और शादाब खान शामिल हैं। यह खिलाड़ी इस साल ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL 15) में खेलने वाले थे। इसके अलावा, हरिस राऊफ और अन्य खिलाड़ी भी ILT20 जैसी फ्रेंचाइजी लीग में जाने वाले थे। ILT20 का 1 अक्टूबर को UAE में ऑक्शन होगा। इसके लिए 18 पाकिस्तानी खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.