पाकिस्तानी शख्स ने रची अमेरिका में यहूदियों पर आतंकी हमले की साजिश, कनाडा में गिरफ्तार, अंडरकवर एजेंट ने ऐसे फंसाया

Updated on 07-09-2024 02:20 PM
वॉशिंगटन: कनाडा में रहने वाले एक पाकिस्तानी को अमेरिका में आतंकी हमला करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तानी शख्स ने न्यूयॉर्क शहर में यहूदियों पर हमला करने की साजिश रची थी। बयान में बताया गया कि 20 वर्षीय मुहम्मद शाहजेब खान उर्फ शाहजेब जादून को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने एक बयान में कहा कि 'आरोपी ने इस साल 7 अक्टूबर के आसपास न्यूयॉर्क शहर में आतंकी हमले की योजना बनाई थी, जिसके घोषित लक्ष्य इस्लामिक स्टेट के नाम पर अधिक से अधिक यहूदियों का कत्लेआम करना था।' 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के आतंकी हमले के 1 साल पूरे हो जाएंगे।

इजरायल पर हमले की वर्षगांठ पर था प्लान


गारलैंड ने बताया कि 'एफबीआई की जांच और हमारे कनाडाई कानून प्रवर्तन अधिकारियों की कार्रवाई के कारण आरोपी को हिरासत में लिया गया।' आपराधिक शिकायत के अनुसार, शाहजेब ने न्यूयॉर्क की यात्रा करने और 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले की वर्षगांठ पर ब्रुकलिन में एक यहूदी केंद्र पर इस्लामिक स्टेट के समर्थन में सामूहिक गोलीबारी करने की योजना बनाई थी।

अंडरकवर एजेंट के जाल में फंसा


इसमें कहा गया है कि उसने साजिशकर्ताओं के साथ बातचीत में अपनी योजनाओं का खुलासा किया था। लेकिन वास्तव में वह जिन लोगों से बात कर रहा था वे अंडरकवर एजेंट थे। शाहजेब खान को कनाडाई अधिकारियों ने अमेरिका-कनाडा सीमा से लगभग 19 किलोमीटर दूर आर्म्सटाउन शहर में गिरफ्तार किया। 

यहूदी समुदाय की सुरक्षा का आश्वासन


गिरफ्तारी के बारे में बताया हुए अटार्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने अमेरिकी यहूदी समुदाय को सुरक्षा का आश्वासन दिया और कहा, उन्हें 'इस बात का डर नहीं होना चाहिए कि उन्हें नफरत से प्रेरित आतंकवादी हमले का निशाना बनाया जाएगा।' अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शाहजेब खान को कनाडा में कहां रखा गया है और आरोपों का सामना करने के लिए उसे कब अमेरिका लाया जा सकता है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि खान ने पिछले नवंबर में एक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप पर दूसरों के साथ सोशल मीडिया पोस्ट और संचार में आईएस के प्रोपेगैंडा वीडियो शेयर करना और आतंकवादी समूह के लिए अपना समर्थन व्यक्त करना शुरू कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.