बांग्लादेश में पाकिस्तानी सेना की हलचल, ढाका पहुंचा जहरीला जनरल, मुशर्रफ के बाद पहली बार हाई रैंक अधिकारी का दौरा

Updated on 25-10-2025 01:25 PM
इस्लामाबाद/ढाका: शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद पाकिस्तान लगातार बांग्लादेश से नजदीकी बढ़ा रहा है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पहले से ही एक के बाद एक भारत विरोधी फैसले ले रहे है। इस बीच पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े सैन्य अधिकारी, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ढाका पहुंचे हैं। इससे एक हफ्ते पहले भारतीय सैन्य खुफिया अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करने के बाद बांग्लादेश की राजधानी से वापस भारत लौटी है।

पिछले साल अगस्त में शेख हसीना की अवामी लीग की सरकार के पतन के बाद, पिछले लगभग दस महीनों में पाकिस्तान के कई सैन्य अधिकारियों ने ढाका का दौरा किया है, लेकिन जनरल परवेज मुशर्रफ के बाद पहली बार किसी इतने बड़े अधिकारी का ढाका दौरा हो रहा है। बांग्लादेश के सैन्य अधिकारी भी पिछले साल से लगातार इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं और कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI बांग्लादेश में एक्टिव हो चुकी है।
पाकिस्तान के टॉप सैन्य अधिकारी का ढाका दौरा
पाकिस्तान का मकसद भारत के खिलाफ बांग्लादेश वाला फ्रंट खोलना हो सकता है। खासकर जब से तालिबान उसे चुनौती दे रहा है, तबसे वो भारत के खिलाफ नया खुराफात करने की कोशिशों में लगा हुआ है। इसीलिए भारत को सतर्क रहने की जरूरत होगी। जनरल मिर्जा की यात्रा को बांग्लादेशी सेना अत्यंत महत्वपूर्ण मान रही है, जो लगातार तुर्की और चीन से भी संबंधों को बढ़ावा दे रही है। ऐसी रिपोर्ट है कि बांग्लादेश, चीन से J-10C लड़ाकू विमान खरीदने की योजना बना रही है, जबकि तुर्की से बायरकतार ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने को लेकर बातचीत आखिरी दौर में पहुंच चुकी है।जनरल मिर्जा पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों की छह सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जो अमीरात एयरलाइंस की उड़ान (EK-584) से रात करीब 11:30 बजे के बाद ढाका के हजरत शाह जलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। पाकिस्तानी अधिकारियों की बांग्लादेश के साथ होने वाली बैठक को अत्यंत गोपनीय रखा जा रहा है, खासकर उस वक्त जब कई खुफिया अधकारी भी डेलिगेशन में मौजूद हो।
भारत के खिलाफ एकसाथ बांग्लादेश-पाकिस्तान
भारत के लिए चिंता यहीं खत्म नहीं होती। जनरल मिर्जा की यात्रा के फौरन बाद पाकिस्तान के संघीय आर्थिक मामलों के मंत्री अहद खान चीमा 26 अक्टूबर को नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ढाका पहुंचेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल अगले दिन बांग्लादेशी नेतृत्व के साथ एक संयुक्त आर्थिक आयोग के गठन पर बात करेगा। चीमा के साथ आने वाला दल बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और विदेश एवं वाणिज्य मंत्रालय के सलाहकारों तौहीद हुसैन और शेख बशीर उद्दीन से मुलाकात करेगा। इससे पहले भी पाकिस्तान के कई सीनियर सैन्य अधिकारी, जिनमें ज्वॉइंट स्टाफ हेडक्वार्टर के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल तबस्सुम हबीब और सियालकोट स्थित 15वीं इन्फैंट्री डिवीजन के मेजर जनरल शामिल हैं, वो ढाका का दौरा कर चुके हैं।
इससे पहले इसी साल मई में पाकिस्तान सेना की मेडिकल कोर के तीन ब्रिगेडियरों ने बांग्लादेश का दौरा किया था और कॉक्स बाजार के पास स्थित 10वीं इन्फैंट्री डिवीजन के मुख्यालय का भी दौरा किया था। जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा, जो नवंबर 2022 में CJCSC नियुक्त हुए थे, हाल ही में कश्मीर मुद्दे पर बयान देकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के विवादों के समाधान के लिए किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता "जरूरी" है। इसके अलावा उन्होंने 16 अक्टूबर को कहा था कि भारतीय सेना का राजनीतिकरण हो गया है, जिसको लेकर उनका काफी मजाक बना था, क्योंकि पाकिस्तान की सेना ही सालों से पाकिस्तान पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से शासन करती रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.