भारत ने मॉस्को से ट्रेन के जरिए मंगाया कोयला तो हैरान हुआ पाकिस्तान, अब रूस को रेलवे से जोड़ने की तैयारी, जानें
Updated on
26-07-2024 01:17 PM
इस्लामाबाद: भारत और रूस की दोस्ती को देख कर पाकिस्तान भी रूस के करीब जाना चाहता है। हाल ही में रूस से कोयला ट्रेन के जरिए भारत पहुंचा।अब इसी तरह पाकिस्तान रूस से रेलवे लाइन के जरिए जुड़ना चाहता है और इसके लिए वह ऐसा रोडमैप बना रहा है, जिसके जरिए अमेरिकी प्रतिबंधों से बचा जा सके। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सरकार एक व्यापक रणनीति विकसित कर रही है, जिसमें व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट फ्रेमवर्क, बिजनेस-टू-बिजनेस सहयोग और सुरक्षित व्यापार और व्यवसाय संचालन सुनिश्चित करने के लिए तंत्र शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने इस प्रस्ताव का समर्थन कर दिया है।
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने आगाह किया है कि रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगे हैं, जो चुनौतियों को बढ़ा सकते हैं। हालांकि इस बात पर इसने प्रकाश डाला कि तुर्की जैसे अन्य देश अपनी-अपनी मुद्राओं में लेनदेन कर रहे हैं। योजना आयोग की हाल ही में एक मीटिंग के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि विदेश मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल रूस जा सकता है और इससे जुड़ा प्लान प्रस्तुत कर सकता है। पाकिस्तान के रेलवे सचिव ने रूस और मध्य एशिया देशों के साथ जुड़ने के लिए तीन महत्वपूर्ण रेल मार्गों की रूपरेखा तैयार की।
क्या हैं रेल रूट?
इनमें क्वेटा-ताफ्तान रेल नेटवर्क को अपग्रेड करना शामिल है, जिसके समझौता ज्ञापन (MoU) पर जून 2024 में पहले ही हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। एमओयू को लागू करने और सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने के लिए जल्द ही एक द्विपक्षीय बैठक की उम्मीद है। दूसरा रेल रूट कोहाट-खरलाची रेल नेटवर्क है जो अफगानिस्तान के जरिए मध्य एशिया को जोड़ेगा। तीसरा मार्ग मिनेलिक एक्सप्रेस, अजरबैजान और रूस के बाजारों तक पहुंचने के लिए रेको डिक को ग्वादर से जोड़ेगा, जिससे खिनों के परिवहन की लागत में कमी आएगी।
रूस के साथ संबंध बढ़ाने में लगा पाकिस्तान
योजना, विकास और विशेष पहल मंत्री अहसान इकबाल ने रूस के साथ व्यापार करने के फायदे गिनाए। स्टेट बैंक ने रूस के साथ वस्तु विनिमय व्यापार का सुझाव दिया। इस महीने की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के मौके पर शहबाज शरीफ के साथ बैठक के दौरान पाकिस्तान को कच्चे तेल सहित ऊर्जा आपूर्ति में वृद्धि की पेशकर की। पाकिस्तान भारत की तरह अपनी विदेश नीति में भी विविधता लाने के प्रयास में लगा है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…