चैंपियंस ट्रॉफी विवाद में पाकिस्तान ने कराई PoK की एंट्री, भारत को उकसाने की कोशिश

Updated on 15-11-2024 02:30 PM

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। ताजा खबर यह है कि भारत के इनकार के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने इस मुद्दे में पीओके को भी घसीट लिया है।


दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (PCB) ने योजना बनाई है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी लेकर देश के अलग-अलग शहरों में टूर किया जाएगा। जिन शहरों में ट्रॉफी जाएगी, उनमेंं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) भी शामिल है। माना जा रहा है कि भारत को उकसाने के लिए पाकिस्तान की ओर से ऐसी हरकत की जा रही है।


चैंपियंस ट्रॉफी विवाद में अब तक क्या हुआ


  • आईसीसी के इंवेंट चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी और मार्च में पाकिस्तान में होना है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया है।
  • इसके बाद से चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन पर संकट के बादल हैं। आईसीसी चाहता है कि भारत के लिए मुकाबले किसी अन्य देश में हो जाए, लेकिन पाकिस्तान इसके लिए तैयार नहीं है।
  • पाकिस्तान में क्रिकेट बोर्ड के साथ ही सरकार ने इसे अपनी इज्जत का सवाल बना लिया है। पाकिस्तान का कहना है कि आयोजन वहीं होगा और भारत के बिना क्रिकेट खेला जा सकता है।
  • इस बीच, गेंद आईसीसी के पाले में है। आईसीसी हाइब्रिड मॉडल पर जोर दे रहा है, लेकिन यदि पाकिस्तान भी अड़ा रहा, तो आशंका जताई जा रही है कि आयोजन ही रद हो जाए।

पाकिस्तान में क्यों नहीं खेलना चाहता भारत


बीसीसीआई इस मामले में अपनी सरकार के रुख से बंधा हुआ है। भारत सरकार का साफ कहना है कि जब पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद खत्म नहीं करता है, उसके साथ रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते हैं। यही कारण है कि न्यूट्रल कंट्री को छोड़कर भारत, पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेल रहा है।


पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है यह आयोजन


पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन बहुत जरूरी है। 1996 के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान में आईसीसी का कोई इवेंट हो रहा है। यदि चैंपियंस ट्रॉफी छीन ली गई, तो पाकिस्तान को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होगा। यही कारण है कि भारत के इनकार के बाद पाकिस्तान में हड़कंप की स्थिति है।


इस मुद्दे पर पाकिस्तान में जबरदस्त माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ गुस्सा निकाल रहे हैं। बीसीसीआई पर पैसे के दम पर दादागिरी करने का आरोप लगाया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.