तालिबान और भारत की दोस्ती के पीछे केवल पाकिस्तान नहीं है वजह, जान लें असली कारण, चीन की भी बढ़ी है चिंता
Updated on
13-10-2025 12:40 PM
काबुल: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। मुत्तकी का दिल्ली आना और यहां उनको मिले स्वागत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। भारत के मुत्तकी को बुलाने के कदम को क्षेत्र में पाकिस्तान को काबू करने की कोशिश की तरह देखा जा रहा हैं। वहीं दूसरी ओर तालिबान के भारत की तरफ झुकाव के पीछे उसका पाकिस्तान से टकराव माना जा रहा है। पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच बीते कुछ समय से भारी तनाव है। हालांकि इस सबमें अमेरिका का भी एक अहम किरदार है। अमेरिका के रुख ने तालिबान को भारत के करीब लाने में मदद की है।
एशिया टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आमिर मुत्तकी की दिल्ली यात्रा के दौरान अफगानिस्तान में भारत के तकनीकी मिशन को पूर्ण दूतावास में बदलने का ऐलान किया है। इसने कई पर्यवेक्षकों को हैरान किया है, जो मुत्तकी की दिल्ली यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों की औपचारिक बहाली से आश्चर्यचकित हैं। इस हैरानी की वजह दो अलग धाराएं यानी तालिबान के कट्टरपंथी इस्लामी शासन और भारत में लोकतंत्रिक व्यवस्था होना है।
पाकिस्तान का किरदार
एक्सपर्ट का कहना है कि ये काफी हद तक सही है कि तालिबान को भारत के करीब लाने में पाकिस्तान की भूमिका है। भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। ऐसे में पाकिस्तान से बिगड़ते संबंध ने उसे भारत की तरफ धकेलने का काम किया। इमरान खान की सरकार गिरने के बाद तालिबान को अपने खिलाफ अमेरिका-पाकिस्तान की मिलीभगत का डर है। तालिबान और पाकिस्तान के बीच डूरंड रेखा (बॉर्डर) पर भी विवाद है।
भारत और अफगानिस्तान के पाकिस्तान के साथ क्षेत्रीय विवादों ने काबुल-दिल्ली के मेल-मिलाप में एक प्रमुख भूमिका निभाई। इसे रिश्ते को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बगराम एयरबेस पर अमेरिकी सैनिकों की वापसी के आह्वान से और फायदा मिला। तालिबान जानता है कि बगराम पर वापसी के लिए अमेरिका को अनिवार्य रूप से पाकिस्तानी सहयोग की आवश्यकता होगी। ऐसे में उसने भारत के साथ तेजी से अपने संबंध सुधारने पर जोर दिया।
चीन की भी लगी नजर
डोनाल्ड ट्रंप स्पष्ट रूप से बगराम एयरबेस पर अमेरिकी सैनिकों की वापसी चाहते हैं। यह केवल पाकिस्तान की मदद से ही संभव हो सकता है। यह अमेरिका की स्पष्ट रूप से चीन को कमजोर करने की कोशिश है। ऐसे भारत के साथ-साथ चीन भी अफगानिस्तान के लिए समन्वित समर्थन शुरू कर सकता है। इसका उद्देश्य पुनर्जीवित अमेरिका-पाकिस्तान क्षेत्रीय द्वि-एकाधिकार को संतुलित करना और क्षेत्रीय भू-राजनीति को नया रूप देना है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…