पाकिस्तान ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप, 3-0 से जीती वनडे सीरीज, तीसरे वनडे में 6 विकेट से चटाई धूल

Updated on 17-11-2025 02:00 PM
रावलपिंडी: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की घरेलू सीरीज 3-0 से जीत ली है। रविवार को रावलपिंडी में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया। इसका परिणाम यह हुआ कि श्रीलंका 45.2 ओवर में 211 रन पर सिमट गई।

श्रीलंका के लिए सदीरा समाराविक्रमा ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। इसके अलावा, कुसाल मेंडिस ने 34, पवन रथ्नायके ने 32, कामिल मिशारा ने 29 और पाथुम निसांका ने 24 की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए वसीम जूनियर ने शानदार गेंदबाजी की और 10 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए। हारिस रऊफ और फैसल अकरम को 2-2 विकेट मिले। कप्तान शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट लिए।

पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीता तीसरा वनडे

212 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी पाकिस्तान को शुरुआत अच्छी नहीं मिली। सलामी बल्लेबाज हसिबुल्ला खान बिना खाता खोले आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 8 था। दूसरे विकेट के लिए फखर जमां और बाबर आजम के बीच 74 रन की साझेदारी हुई। फखर 45 गेंद पर 8 चौके की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।

बाबर आजम 52 गेंद पर 34 और सलमान अली आगा 11 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए। 115 पर 4 विकेट खो चुकी पाकिस्तान को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और हुसैन तलत ने संभाला। दोनों ने नाबाद 100 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 32 गेंद पहले जीत दिला दी। पाकिस्तान ने 44.4 ओवर में 4 विकेट पर 215 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता। रिजवान 92 गेंद पर 61 और तलत 57 गेंद पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

बतौर वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी के लिए शानदार शुरुआत

पाकिस्तान ने पहला वनडे 6 रन और दूसरा वनडे 8 विकेट से जीता था। शाहीन अफरीदी के लिए बतौर वनडे कप्तान शानदार शुरुआत हुई है। इस सीरीज के ठीक पहले मोहम्मद रिजवान को हटाकर उन्हें पाकिस्तान वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.