पाकिस्तान में सेना ने इमरान समर्थकों से खाली कराया डी-चौक:​​​​​​​बुशरा बीबी बोलीं- जब तक खान नहीं मिलेंगे हम हटेंगे नहीं

Updated on 27-11-2024 02:55 PM

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर रविवार को शुरू हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया। हिंसा में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 4 प्रदर्शनकारी और 3 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान के समर्थकों ने श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षाबलों पर गाड़ियां चढ़ा दीं, जिसमें कुचलकर 3 सैनिक मारे गए। हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं। ज्यादातर की हालत गंभीर है।

द डॉन के मुताबिक इमरान खान के सैकड़ों समर्थक इस्लामाबाद के डी चौक पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके जवाब में प्रदर्शनकारी पुलिस और सेना पर पत्थर फेंके।

घंटों के टकराव के बाद सेना ने प्रदर्शनकारियों से डी चौक खाली करवा लिया। इस बीच, प्रदर्शन की अगुआई कर रही इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने कहा है कि जब तक उन्हें खान नहीं मिल जाते, प्रदर्शन जारी रहेगा।

डी चौक इस्लामाबाद का सबसे हाई प्रोफाइल इलाका है। राष्ट्रपति भवन, PM ऑफिस, संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट इसी इलाके में हैं।

सेना ने शिपिंग कंटेनर रखकर राजधानी पहुंचने वाले हाईवे को ब्लॉक कर दिया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने लिफ्टिंग मशीन और कई भारी मशीनों की मदद से बैरिकेड्स तोड़ दिए। कुछ प्रदर्शनकारी कंटेनरों पर चढ़ गए।

इस्लामाबाद में प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश 

हिंसा से निपटने के लिए राजधानी इस्लामाबाद में धारा 245 लागू कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है। पाकिस्तानी सेना को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी इलाके में कर्फ्यू लगाने का अधिकार दिया गया है। इस बीच अमेरिका ने पाकिस्तान सरकार से मानवाधिकारों का पालन करने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.