PAK जासूस ज्योति का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन:आतंकी हमले से पहले पहलगाम और पाकिस्तान गई थी यूट्यूबर

Updated on 19-05-2025 01:03 PM

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया है। हिसार पुलिस ने कल (18 मई) रात ज्योति के घर जाकर छानबीन की थी। वहां से कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी टेरर लिंक को लेकर ज्योति से पूछताछ के लिए हिसार पहुंचेगी।

हिसार पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि ज्योति पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थी। वह पहलगाम, गुलमर्ग, डल लेक, लद्दाख की पैंगॉन्ग लेक तक गई थी। पैंगॉन्ग चीन से लगी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) से सटा हुआ है। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर इन जगहों के वीडियो शेयर किए हैं।

दो बार कश्मीर गई, वीडियो में बॉर्डर फेंसिंग दिखाई

ज्योति पहली बार साल 2024 और फिर इसी साल 5 जनवरी 2025 को 2 बार कश्मीर गई थी। उसने अपने वीडियो में पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर भी दिखाए। इनमें अटारी-बाघा और राजस्थान के थार शामिल हैं। उसने यूट्यूब पर जो वीडियो शेयर किए थे, उनमें भारत-पाकिस्तान की सीमा पर लगी फेंसिंग तक दिखाई दी थी।

हिसार पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि मार्च में वह पाकिस्तान गई। जांच एजेंसियों को शक है कि वह कश्मीर और बॉर्डर स्टेट में ट्रैवलिंग के लिए गई थी या फिर संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों तक पहुंचा रही थी।

पहलगाम हमले के बाद पर्यटकों और सरकार को कोसती रही जब 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमला हुआ तो उसने पाकिस्तान या आतंकियों को कोसने की जगह भारत की तरफ से सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। ज्योति मल्होत्रा ने कहा था- पहलगाम घटना के लिए भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियां जिम्मेदार हैं। इसमें सिर्फ सरकार की ही नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की भी जिम्मेदारी है, जो घूमने जाता है। उसे सतर्क रहना चाहिए।

मैं जानती हूं कि कश्मीर में हर जगह सुरक्षा बल तैनात रहते हैं। वहां बड़ी संख्या में सेना और पुलिस बल मौजूद रहते हैं। फिर भी अगर यह घटना हुई है, तो कहीं न कहीं हम भी दोषी हैं। हम सतर्क नहीं थे, जिसकी वजह से यह सब हुआ। हमें सतर्क और जिम्मेदार होना चाहिए।

अगर किसी ने उन आतंकवादियों की मदद की है, तो वह भारतीय नहीं है। जो भी उन आतंकवादियों का साथ दे रहा है, वह बहुत गलत कर रहा है। इसके लिए हम सब जिम्मेदार हैं, हमारी सरकार जिम्मेदार है। क्योंकि कहीं न कहीं सुरक्षा में कमी रह गई, वहां सुरक्षा में चूक हुई। कुछ तो गड़बड़ हुई, जिसकी वजह से इतना बड़ा हमला हुआ।

राजस्थान बॉर्डर पर पूछा- आपका पाकिस्तान में कौन है ज्योति के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट हुए वीडियो से पता चला कि वह राजस्थान के थार में एक बॉर्डर विलेज में रात भर रही। यहां की औरतों से पूछा कि यहां से पाकिस्तान कितनी दूर है। वहां पर आपका कौन रहता है। वीडियो में ज्योति ने फेंसिंग भी दिखाई। इसमें वह कहती नजर आ रही है- 'वो देखो एक बकरी अभी-अभी पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर क्रॉस करके आ रही है।'

भारत से बॉर्डर शेयर करने वाले हर देश में गईं ज्योति ने एक साल के भीतर जितने भी ट्रैवल ब्लॉग बनाए हैं, उनमें उसका फोकस उन्हीं देशों पर रहा जिनकी बाउंड्री भारत के साथ लगती है। पाकिस्तान से लौटने के तुरंत बाद वह चीन, भूटान, नेपाल गई। यहां पर कई वीडियो बनाए। थाइलैंड के दौरे पर भारतीय समाज के लिहाज से उसने कई आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए हैं।

पाकिस्तान जाने को लेकर दिखीं क्रेजी पिछले साल 2024 में ज्योति पाकिस्तान गई थी। उसके यूट्यूब चैनल 'ट्रैवल विद जो' में उसने इनकी जानकारी दी। 10 दिन का वीजा लगने के बाद वह काफी खुश दिखी। पाकिस्तान जाने से पहले उसने अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेका।

इसके बाद बाहर बने कॉरिडोर में वीडियो शूट कर बताया कि उसका 10 दिन का पाकिस्तान का वीजा लगा है। एक साल की मेहनत के बाद ये वीजा मिल पाया है। ज्योति ने वीडियो में बताया कि अब वह पाकिस्तान जाकर लाहौर और वहां की लाइफ दिखाने वाली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.