सूर्यकुमार ने हाथ नहीं मिलाया तो तिलमिलाया पाक, भारत के खिलाफ रोते-बिलखते 'आका' ACC से की शिकायत

Updated on 15-09-2025 01:02 PM
दुबई: भारतीय टीम ने एशिया कप के महामुकाबले में न केवल पाकिस्तान को हराया, बल्कि उसकी इज्जत की धज्जियां उड़ा दीं। पाकिस्तानी खिलाड़ी लाइन लगाकर खड़े थे इस उम्मीद में की भारतीय टीम उनसे हाथ मिलाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। एशिया कप के शुरू होने से ठीक पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने लाइन लगाकर सभी से हाथ मिलाया था। यहां भी वह चाहते थे कि भारतीय कप्तान से हाथ मिला लें, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सूर्यकुमार यादव ने न केवल टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया, बल्कि मैच में 25 गेंद रहते जीत के बाद भी हाथ नहीं मिलाया।

इस बात से पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा इतना तिलमिला गए कि पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के लिए भी नहीं गए। अब रिपोर्ट है कि पाकिस्तान ने एशियन क्रिकेट काउंसिल से भारत की शिकायत की है। एशियन क्रिकेट काउंसिल का अध्यक्ष कौन है यह जानकार हैरानी नहीं होनी चाहिए। दरअसल, एसीसी का अध्यक्ष भी पाकिस्तान का होम मिनिस्टर मोहसिन नकवी ही है। यानी, पाकिस्तान ने एक पाकिस्तानी से ही भारत की शिकायत की है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार देर रात जारी किए गए एक बयान में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम की सात विकेट से जीत के बाद भारतीय टीम के व्यवहार को ‘खेल भावना के अनुरूप नहीं’ करार दिया। पीसीबी के बयान में कहा गया, ‘टीम मैनेजर नवीद चीमा ने भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने के व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसे खेल भावना के प्रति अनुचित और खेल के खिलाफ माना गया। इसके विरोध में हमने अपने कप्तान को मैच के बाद के पुरस्कार वितरण समारोह में नहीं भेजा।’
यह संबंध में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा था कि विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का निर्णय अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाने का उनका तरीका है। कश्मीर में हुए कायराना हमले और उसके बाद मई में सीमा पार आतंकी ढांचे पर भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने थीं। यह मुकाबला एकतरफा रहा और भारत ने पाकिस्तान को खेल के हर विभाग में मात दी।
पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने प्रेस कॉन्फेंस में दावा किया था कि उसके खिलाड़ी भारतीय टीम से हाथ मिलाने का इंतजार करते रहे, लेकिन किसी ने तवज्जो नहीं दी। हालांकि, यह बात भी समझ से परे है कि पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान मौजूद नहीं थे। यह अजीब था, क्योंकि हाथ मिलाने से इससे कोई कनेक्शन नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.