चित्रकारों ने कराया रंगों से छत्तीसगढ दर्शन

Updated on 14-10-2025 12:03 PM

रायपुर। संस्कार भारती छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में 51 चित्रों की एक चित्रमाला निर्माण कार्यशाला  11 -12 अक्टूबर को विप्र भवन समता कॉलोनी रायपुर में आयोजित की गई । कार्यशाला में प्रदेश की राजधानी रायपुर के चित्रकारों के अलावा बिलासपुर , राजनांदगांव , खैरागढ़ , जांजगीर – चांपा , दुर्ग , बालोद, महासमुंद , दंतेवाड़ा ,रायगढ़ धमतरी, बलोदा बाजार ,बस्तर आदि स्थानों से कलाकार पधारे एवं 51 चित्रों की रचना की. इन चित्रों में कला संस्कृति एवं परम्परा, ऐतिहासिक घटना, सामाजिक जनजीवन और तीज त्यौहार आदि विषय आधार रूप में हैं. इन विषयों का चयन साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा के द्वारा किया गया।

छत्तीसगढ़ को भारत के मानचित्र पर एक नए राज्य के रूप में 25 वर्ष हो गए इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का प्रारंभ 15 अगस्त 2025 से हुआ जिसमें सभी विभागों के द्वारा फरवरी 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन शासन और गैर सरकारी संस्थाओं के द्वारा किया जा रहा है. इसी तारतम्य में संस्कार भारती के द्वारा इस कार्यशाला के आयोजन योजना बनी और कार्यशाला सफल रूप से संपन्न हुई। इस चित्रकला कार्यशाला को संस्कार भारती द्वारा प्रशासन को समर्पित कर आग्रह किया जाएगा कि इसकी भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन 1 नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर किया जाए । संस्था द्वारा एक स्मारिका प्रकाशित की जाएगी जिसमें इन सभी कलाकृतियों के छायाचित्र रहेंगे ।

कार्यशाला के समापन समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष संस्कार भारती श्री रिखी क्षत्री, डॉ विकास चंद्रा विभाग,अध्यक्ष चित्रकला विभाग संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ व श्री शशांक शर्मा, साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा संपन्न हुई । इस अवसर पर संस्था के महामंत्री हेमंत माहुलिकर, महानगर महामंत्री कबीर चंद्राकर, पुरुषोत्तम चंद्राकर, डॉ आनंद पांडे, किशोर वैभव, प्रांजल राजपूत, प्रीतेश पांडेय, लवकुश तिवारी, अपूर्वा , अंकित , रंजना गुरु, शैलदुलारी सारवा, सूर्यकांता कश्यप, पार्थ महावर, कला प्रेमी, कलाकार नगरवासी आदि उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.