ऑक्सीजन सिलेंडर चोर गिरोह पकड़ाया : 10 लाख के 103 सिलेंडर जब्त

Updated on 04-11-2024 01:52 PM

भिलाई। जामुल पुलिस ने शहर के एक बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर चोर गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के सदस्य औने पौने दाम में सिलेंडर बेचकर पार्टी करते थे।

पुलिस ने इस गिरोह के पास से 10 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के 103 सिलेंडर जब्त किया है। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस को दो अन्य आरोपियों की अभी भी तलाश है।

मिली जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी की शिकायत ऑक्सीजन रिफलिंग फैक्ट्री के संचालक राकेश शर्मा ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके फैक्ट्री से पिछले कई महीनों से लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी हो रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास पतासाजी की। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में कंपनी का एक कर्मचारी शामिल है जो यहां सिलेंडर ले जाने वाली गाड़ियों के चालकों के साथ यह सारा खेल करत है।

क्लू मिलने के बाद पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में उसने सारी सच्चाई उगल दी। कंपनी का कर्मचारी गाड़ी में चोरी से सिलेंडर अधिक लोड करता था।

इसके बाद वह उसे ले जाकर बाहर औने पौने दाम में बेच देते थे।

आरोपी 10 हजार रुपए का सिलेंडर 200 रुपए में बेचता था और उन पैसों के साथ पार्टी करते थे। आरोपी इन सिलेंडर को रायपुर के एक व्यापारी को बेचते थे। व्यापारी इन सिलेंडर को हॉस्पिटलों में खपा देता था। पुलिस को अभी दो मुख्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस ने अब तक 103 सिलेंडर जब्त किए हैं जिनकी कीमत 10 हजार 32 हजार रुपए है।

पकड़े गए आरोपियों में ज्ञानेंद्र गुप्ता (40) निवासी उरला रायपुर, पंचराम यादव, निवासी जामुल भिलाई, चैन सिंह देवांगन निवासी मुड़पार थाना जामुल भिलाई, रविशंकर यादव, निवासी जामुल भिलाई, नकुल विश्वकर्मा (40) निवासी शंकर नगर क्रांति चौक थाना जामुल, मुन्नालाल (38 ) निवासी जामुल, अरुण पटेल (34) निवासी मंगल बाजार जामुल, नरेश कुमार (40) निवासी घासीदास नगर जामुल, राकेश पाल (35) निवासी नारधा थाना जामुल और सोनू शर्मा (35) निवासी जामुल शमिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.