जोमैटो से खाना मंगवाना हुआ महंगा, दिवाली से पहले कंपनी ने दिया ग्राहकों को झटका, जानें क्या किया ऐसा

Updated on 23-10-2024 04:50 PM
नई दिल्ली: ऑनलाइन फूड डिलीवर कंपनी जोमैटो ने दिवाली से पहले ग्राहकों को झटका दिया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस में 40 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है। इससे ग्राहकों को इस प्लेटफॉर्म से खाना मंगवाना महंगा हो गया है। कंपनी का कहना है कि फीस में बढ़ोतरी इसलिए की गई है ताकि कंपनी को चालू रखा जा सके।

कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस प्रति ऑर्डर 7 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दी है। यह फीस खाना मंगवाने वाले शख्स से ली जाती है। ऐसे में जो भी कस्टमर जोमैटो से खाना मंगवाएगा, उसे अब ज्यादा पैसा देना होगा। इस बारे में कंपनी ने कहा है, 'यह शुल्क जोमैटो को चालू रखने के लिए हमारे बिलों का भुगतान करने में मदद करता है। त्योहारी सीजन के दौरान सेवाओं को बनाए रखने के लिए इसमें थोड़ी बढ़ोतरी की गई है।'

एक साल में 400% की बढ़ोतरी


कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस में एक साल में 400 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अगस्त 2023 से कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस लेना शुरू किया था। उस समय कंपनी 2 रुपये लेती थी। धीरे-धीरे कंपनी इस शुल्क में बढ़ोतरी करती गई। अब कंपनी ने इसे बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है।

स्विगी ने शुरू किया यह शुल्क लेना


जोमैटो की प्रतिद्वंदी कंपनी स्विगी भी प्लेटफॉर्म फीस लेती है। हालांकि प्लेटफॉर्म फीस की शुरुआत स्विगी ने ही की थी। अभी स्विगी प्रति ऑर्डर 7 रुपये प्लेटफॉर्म फीस ले रही है।

क्या है प्लेटफॉर्म फीस?


प्लेटफॉर्म फीस प्रत्येक ऑर्डर पर लगाया जाने वाला अतिरिक्त शुल्क है। यह माल और सेवा कर (जीएसटी), रेस्तरां शुल्क और डिलीवरी चार्ज से अलग होता है।
जानकारों के मुताबिक ये प्लेटफॉर्म रोजाना 20 से 25 लाख खाने के ऑर्डर डिलीवर करता। प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी करने पर कंपनियों के खाते में ज्यादा रकम जमा होती है।

मुनाफे के बाद शेयर में उछाल


कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में सालाना आधार पर करीब 389 फीसदी का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा बढ़कर 176 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में जोमैटो का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 36 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी के रेवेन्यू में भी 68.50% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने मंगलवार को दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे।

नतीजों के बाद आज कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर में दोपहर तक डेढ़ फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। इस बढ़ोतरी के साथ कंपनी का शेयर अभी 260 रुपये से कुछ ऊपर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.